क्रिकेट। भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले वनडे को अहमदाबाद भेजने की पर बीसीसीआई ने विराम लगा दिया है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि शेड्यूल की जानकारी के लिए सिर्फ बीसीसीआई की सूचनाओं पर भरोसा करें।
दिसंबर में भारत आएगी श्रीलंका की टीम
श्रीलंका की टीम इसी साल दिसंबर में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाने हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली में तय है। इसी को लेकर खबरें चल रही थीं कि इसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया जा सकता है।
सैकिया ने खबरों को बताया गलत
सैकिया ने कहा कि दिल्ली का मैच अहमदाबाद ले जाने वाली खबरें सही नहीं हैं। बोर्ड ने ऐसा कोई निर्णय नहीं किया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि दो देशों के बीच होने वाली सीरीज का कार्यक्रम एक तय नीति के तहत बनता है। फिलहाल मैच का स्थान बदलने पर कोई विचार नहीं हुआ है।
मरम्मत के दावे से उठी थी चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अरुण जेटली स्टेडियम में कुछ मरम्मत का काम चल रहा है और इसी वजह से मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराया जा सकता है। बीसीसीआई ने अब इन दावों को खुद खारिज कर दिया है।