क्रिकेट। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सातवें पुरुष भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
इकाना में अय्यर का तूफान
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 19.1 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। कप्तान शाई होप ने 52 और शेरफेन रदरोफोर्ड ने 56 रन बनाए। भारत की ओर से अपना डेब्यू मैच खेल रहे नमन धीर ने तीन विकेट लिए। जवाब में टीम इंडिया ने 172 रनों का लक्ष्य सिर्फ 14.4 ओवर में हासिल कर लिया। अय़्यर की पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन 27 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। संजू सैमसन 9 गेंदों में 11 रन और अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए.
तीनों फॉर्मेट में शतकलगाने वाले भारतीय
अय्यर से पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल कर चुके हैं। सुरेश रैना ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। वे टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले भी पहले भारतीय थे।
Fastest T20I century by a captain Sikandar Raza 33 balls ~ (2024) Rohit Sharma 35 balls ~ (2017) Shreyas Iyer 42 balls ~ (2026) https://t.co/q6Wj0G9g7x
— Deep🧢 (@96Iyernation) October 6, 2026
अय्यर के नाम तीन और रिकॉर्ड
बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले अय्यर केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने तीन शतक और सूर्यकुमार यादव ने एक शतक लगाया है। भारत के लिए बतौर कप्तान टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे तेज शतक है। अय्यर ने 42 गेंदों में 100 रन पूरे किए। बतौर कप्तान सबसे तेज शतक रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 35 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में चेज करते हुए अब तक केवल चार भारतीय खिलाड़ी शतक लगा पाए हैं। अय्यर से पहले केएल राहुल दो बार ऐसा कर चुके हैं। वहीं, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने एक-एक बार यह कारनामा किया है।