India vs Pakistan in U19 Asia Cup Final on 14 Nov

INDvsPAK: भारत-पाकिस्तान फिर आमने सामने! अंडर-19 एशिया कप की खिताबी जंग में दोनों टीमों का मुकाबला, जानें तारीख

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी। अब 14 नवंबर को फाइनल में भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
INDvsPAK: भारत-पाकिस्तान फिर आमने सामने! अंडर-19 एशिया कप की खिताबी जंग में दोनों टीमों का मुकाबला, जानें तारीख

Under-19 asia cup Final big Update

क्रिकेट। एक बार फिर क्रिकेट मैदान की प्रतिद्वंद्वी टीमें  भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी। ऐसी टक्कर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में देखने को मिलेगी, क्योंकि भारतीय टीम ने गुरुवार को ओमान के मस्कट में खेले गए सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी। खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।

अफगानिस्तान का 227 रन का स्कोर आसानी से चेज

पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए और भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया। नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने 51-51 रन की पारियां खेलीं। रहीमी ने अपना अर्धशतक 72 गेंदों पर पूरा किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस स्कोर को बड़ा नहीं होने दिया। ईशान सूद सबसे सफल रहे। उन्होंने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट झटके। आर्यन सावसानी को 29 रन पर 2 विकेट मिले। भारत ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 36.5 ओवर में जीत हासिल कर ली। 

सहवाग के बेटे की फिफ्टी, कप्तान लक्ष्य 7 रन से शतक चूके

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ज्यादा मुश्किल नहीं आई। पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 57 गेंदों पर 51 रन बनाए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की पारी खेली और शतक से 7 रन दूर रह गए। वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने छक्का लगाकर मैच खत्म किया।

फाइनल में पाकिस्तान, पिछली दो हार का हिसाब चुकाने का मौका

यह फाइनल भारतीय टीम के लिए बदला लेने का मौका भी है। भारत पिछले दो फाइनल हार चुका है। 2024 में उसे बांग्लादेश ने हराया था। 2025 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। हालांकि टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 8 खिताब भारत के नाम ही हैं। अब 14 नवंबर को पता चलेगा कि भारत नौवां खिताब जीतकर पिछली हार का हिसाब बराबर करता है या नहीं।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026