Ishan Kishan Hits 270 in Duleep Trophy Final

Duleep Trophy Final: ईशान किशन 270 पर आउट, पुजारा-यशस्वी को पछाड़ रचा इतिहास

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की यादगार पारी खेली। उन्होंने पुजारा और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ते हुए फाइनल के बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Duleep Trophy Final: ईशान किशन 270 पर आउट, पुजारा-यशस्वी को पछाड़ रचा इतिहास

Ishan Kishan Record in duleep trophy 2026

क्रिकेट। दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने फाइनल में बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया। जिसने रिकॉर्ड बुक में उनकी जगह बना दी। साउथ जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईशान ने 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए।

हालांकि ईशान किशन तिहरा शतक पूरा करने से 30 रन दूर रह गए। दिलचस्प बात यह है कि 250 रन के बाद वह एक बार रिटयर्ड हर्ट हुए। लेकिन फिर मैदान पर लौटे और अपनी पारी को आगे बढ़ाया। 163 वें ओवर में त्रिपुराना विजय ने उन्हें आउट किया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और ईस्ट जोन की पारी 708 रन पर खत्म हुई।

फाइनल में 250 रन बनाने वाले पहले कप्तान

ईशान किशन ने अपनी इस पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 250 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. फाइनल में कप्तान के तौर पर इससे पहले बड़ी पारी अंशुमान गायकवाड़ के नाम थी। उन्होंने 1987 में वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ 216 रन बनाए थे। वहीं, ईस्ट जोन के लिए ईशान किशन की पारी भी खास रही। वह इस टीम की ओर से दलीप ट्रॉफी में 31 साल बाद दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। साथ ही फाइनल में ईस्ट जोन की तरफ से 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।

पटौती समेत इन खास क्लब में शामिल हुए ईशान

ईशान किशन की दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रन की पारी ने दोहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में पहुंचा दिया। इस खास क्लब में मंसूर अली खान पटौदी, अंशुमान गायकवाड़, रमन लांबा, चेतेश्वर पुजारा, युसुफ पठान और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम पहले से शामिल हैं। ईशान ने फाइनल में विकेटकीपर के तौर पर भी नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में किसी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर दिनेश कार्तिक के नाम थाी। कार्तिक ने 2010 में साउथ जोन के लिए खेलते हुए 183 रन बनाए थे।

पुजारा और यशस्वी को छोड़ा पीछे

ईशान की 270 की पारी दलीप ट्रॉफी फाइनल में दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। उन्होंने इस मामले में चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया। पुजारा ने 2016 के फाइनल में 256 रन बनाए थे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 2022 के खिताबी मुकाबले में 265 रने की पारी खेली थी। हालांकि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अभी भी रमन लांबा के नाम है। उन्होंने 1987 में नॉर्थ जोन की तरफ से खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ फाइनल में 320 रन बनाए थे। लांबा की उस पारी में 30 चौके और 6 छक्के शामिल थे। ईशान की 270 रन की पारी उन्हें दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की सूची में 8वें स्थान तक ले गई है।

संबंधित सामग्री

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

UP MLC Chunav 2026: यूपी एमएलसी चुनाव में वोटिंग खत्म, मुजफ्फरनगर से हरदोई तक सपा-BJP में टकराव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी मतदान हुआ। कई जिलों में सपा और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आमने सामने आए।

Oct 23, 2026
Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026