Jasprit Bumrah ruled Out Knee Injury

Jasprit Bumrah Out: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को झटका; जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से बाहर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। मेडिकल टीम की सलाह पर वह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहेंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Jasprit Bumrah Out: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को झटका; जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से बाहर

Jasprit Bumrah News

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में उनको मेडिकल टीम ने फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। इसके चलते वह 15 अगस्त से श्रीलंका में शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनका टेस्ट सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वापसी से पहले फिटनेस को प्राथमिकता

बुमराह ने इन दिनों बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है कि पूरी तरह फिट होने से पहले उन्हें मैदान पर नहीं उतारा जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी चोट के बाद वह आखिरी मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे। और तभी से रिकवरी की प्रक्रिया में हैं।

टीम ग्रुप में शामिल था नाम

बुमरहा को हाल ही में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई थी। शुरूआती रिपोर्ट में उनके फिट होने की संभावना भी जताई गई थी। लेकिन अंतिम मेडिकल आकलन के बाद उन्हें सीरीज से बाहर रखने का फैसला लिया गया। इसके चलते अब गेंदबाजी में अटैक में मोहम्मद सिराज की भूमिका और अहम मानी जा रही है। प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गुरनूर बरार भी टीम में शामिल हैं।

बुमराह की गैरमौजूदगी में बढ़ी जिम्मेदारी

बुमराह ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक केवल दो टेस्ट खेले हैं। लेकिन इनमें 10 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 234 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में अनुभव और नई गेंद दोनों मोर्चों पर उनकी कमी भारतीय टीम को महसूस हो सकती है, खासकर विदेशी परिस्थितियों में भूमिकी और बढ़ जाती है।

रिकॉर्ड अब भी भारत के पक्ष में

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। इनमें भारत ने 10 बार जीत दर्ज है। वहीं, केवल तीन सीरीज अपने नाम कर पाया है। इतना ही नहीं पिछले 6 टेस्ट सीरीज में श्रीलंका-भारत को नहीं हरा सका है। और उसे भारतीय टीम के खिलाफ आखिरी सीरीज जीत 2008 में  मिली थी। ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय टीम इस बढ़त को कायम रखने की चुनौती के साथ मैदान में उतरेगी।

संबंधित सामग्री

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

Semiconductor Summit: इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट शुरू; CM मोहन यादव ने कंपनियों से की वन टू वन बैठक

इंदौर में शुक्रवार से दो दिन का मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव कंपनियों से मिल रहे हैं और 6200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर नजर है।

Oct 23, 2026
UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग  शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

UP MLC Chunav: एमएलसी चुनाव में सांसद अनुराग शर्मा का नाम गायब, अलीगढ़ में 2 संदिग्ध एजेंट हिरासत में

यूपी में 11 एमएलसी सीटों पर वोटिंग जारी है। इलाहाबाद झांसी खंड में सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला। वहीं, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में लिए गए।

Oct 23, 2026
Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

Baba Bageshwar in Maihar: मैहर में बाबा बागेश्वर ने किए मां शारदा के दर्शन, सनातन संवाद में 800 पुलिसकर्मी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर पहुंचे। मां शारदा के दर्शन के बाद शुक्रवार को सनातन संवाद होगा, सुरक्षा में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026