कौन हैं भजन सिंगर कृष्ण दास?

कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। जानिए अमेरिकी रॉक संगीत से भक्ति की दुनिया तक पहुंचने वाले कृष्ण दास की कहानी और नीम करोली बाबा से उनका जुड़ाव।

By : स्वदेश डेस्क
कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल  मीडिया पर चर्चा में है। दोनों मुंबई में अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। वीडियो में कपल भक्ति संगीत सुनते,  तालियां बजाते और मंत्रों के साथ जुड़ते नजर आ रहा है। लेकिन कृष्ण दास कौन हैं जिनके कीर्तन को सुनने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं ?

रॉक संगीत से भक्ति तक का सफर

कृष्ण दास का असली नाम जेफरी कैगल है। उनका शुरुआती जुड़ाव अमेरिका के संगीत जगत से था । अगस्त 1970 में वह भारत आए, यहां उनकी मुलाकात आध्यात्मिक परंपराओं से हुई और वह नीम करोली बाबा के अनुयायी बन गए।  इसके बाद उनकी जिंदगी और संगीत दोनों को नई दिशा मिली।

आज कृष्ण दास दुनिया भर में कीर्तन और मंत्रों के गायन के लिए पहचाने जाते हैं, उनके संगीत में भारतीय भक्ति परंपरा और पश्चिमी संगीत का मेल सुनाई देता है। इसी अंदाज ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

ग्रैमी में मिला नामांकन, ‘हनुमान अंश’ से भी जुड़ाव

कृष्ण दास के एल्बम Live Ananda को 2013 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट न्यू एज एल्बम श्रेणी में नामांकन मिला था । इससे उनके भक्ति संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान मिली।

नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ से भी कृष्ण दास जुड़े हैं।  फिल्म के लिए उन्होंने ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘सीता राम’ मंत्रों के संस्करण गाए।

विराट और अनुष्का पहले भी कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हो चुके हैं।  मुंबई के कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर कृष्ण दास के संगीत और उनके आध्यात्मिक सफर को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

संबंधित सामग्री

सीजेआई पर टिप्पणी मामला: संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश

सीजेआई पर टिप्पणी मामला: संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश

सीजेआई पर टिप्पणी से जुड़े अवमानना मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया है। पत्रकार निखिल वागले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

Oct 28, 2026
Arnab Cyclone alert in Chhattisgarh: प्रदेश में 'अर्नब' का अलर्ट; ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें रेलवे एडवाइजरी

Arnab Cyclone alert in Chhattisgarh: प्रदेश में 'अर्नब' का अलर्ट; ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें रेलवे एडवाइजरी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अर्नब तूफान के चलते छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, 23 जिलों में यलो और पांच में ऑरेंज अलर्ट है।

Oct 28, 2026
UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एक स्नातक और पांच शिक्षक सीटों में भाजपा ने चार और सपा ने दो पर जीत दर्ज की। मेरठ, लखनऊ और बरेली-मुरादाबाद में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

Oct 28, 2026
2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

2027 विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश

चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए गए हैं।

Oct 28, 2026
UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है। मेरठ की दोनों सीटें भाजपा ने जीत लीं, लखनऊ में बढ़त है, जबकि वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा आगे चल रही है।

Oct 27, 2026