MI Cap town release boult and pollard

SA 20 मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेंट बोल्ट और पोलार्ड MI कैपटाउन से रिलीज! अब मुंबई इंडियंस पर टिकी नजरें

MI केपटाउन ने SA20 मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेंट बोल्ट और कीरेन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अगले फैसले पर भी नजरें टिकी है।

By : संजय चतुर्वेदी
SA 20 मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेंट बोल्ट और पोलार्ड MI कैपटाउन से रिलीज! अब मुंबई इंडियंस पर टिकी नजरें

Trent boult and Kieron pollard release MI

क्रिकेट। एमआई केपटाउन ने SA20 मिनी ऑक्शन से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने ट्रेंट बोल्ट, कीरोन पोलार्ड और रासी वैन डर डुसेन को रिलीज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब क्रिकेट जगत की नजर IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस पर भी टिक गई है। क्योंकि बोल्ट के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, 5 अगस्त को SA20 की सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इसी दौरान मौजूदा चैंपियन MI केपटाउन ने कई अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया। टीम अब मिनी ऑक्शन में खाली स्लॉट भरने की तैयारी करेगी।

बोल्ट का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

ट्रेंट बोल्ट का पिछला SA20 सीजन निराशाजनक रहा। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 8 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 43  तक पहुंच गया। जबकि इकोनॉमी रेट भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ा। अलग-अलग टी20 लीगों में भी उनका प्रदर्शन लगातार प्रभाव नहीं छोड़ सका। हालांकि द हंड्रेड 2026 मे्ं MI लंदन के लिए उन्होंने शुरूआती मुकाबलों में बेहतर गेंदबाजी की है। लेकिन आने वाले सीजन में उन्हें बरकरार रखा जाएगा नहीं, इस अभी तस्वीर साफ नहीं है।

पोलार्ड की भी टीम में नहीं बची जगह

वेस्ट इंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को भी MI केपटाउन ने रिलीज कर दिया। पिछले SA20 सीजन में उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने 20 रन बनाए और गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं लिया। IPL में वह पहले ही खिलाड़ी के रूप में मुंबई इंडियंस से अलग हो चुके हैं। हालांकि वह अभी टीम के बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विल जैक्स बने MI ग्रुप का खास हिस्सा

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स अब मुंबई इंडियंस समूह की तीन फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। वह IPL में मुंबई इंडियंस, द हंड्रेड में MI लंदन और अब SA20 में MI केपटाउन के लिए खेलेंगे। इशके पहले वह लगातार तीन सीजन तक  प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ जुड़े रहे थे।

ऑक्शन से पहले टीम की तैयारी

मिनी ऑक्शन से पहले MI केपटाउन के स्क्वायड में राशिद खान, निकोलस पूरन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के पास फिलहाल आठ स्लॉट खाली हैं। उन्हें आगामी SA20  मिनी ऑक्शन के दौरान भरा जाएगा।

संबंधित सामग्री

IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों में बड़े बदलाव करते हुए रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

Nov 17, 2026
MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

MS Dhoni Retirement: IPL के मैदान से विदाई, अब मेंटर बनकर नई पीढ़ी को तराशेंगे माही

क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी, शांत स्वभाव और बेमिसाल फिनिशिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के IPL सफर पर अब विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 नवंबर को आधिकारिक घोषणा

Nov 17, 2026
पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

पुराने पड़ाव पीछे छूटे, नई मंजिलों की ओर शमी और हर्षल का कारवां

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली ने क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ा दी है

Nov 17, 2026
हेलीकॉप्टर शॉट का फिर दिखेगा जादू या थमेगा सफर? धोनी के फैसले का इंतजार

हेलीकॉप्टर शॉट का फिर दिखेगा जादू या थमेगा सफर? धोनी के फैसले का इंतजार

IPL 2027 के रिटेंशन से पहले महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026