महिला मुक्केबाजों के लिए नया नियम, अब टूर्नामेंट से पहले अनिवार्य होगा जेंडर टेस्ट

महिला मुक्केबाजों के लिए नया नियम, अब टूर्नामेंट से पहले अनिवार्य होगा जेंडर टेस्ट

By : Rashmi Dubey
महिला मुक्केबाजों के लिए नया नियम, अब टूर्नामेंट से पहले अनिवार्य होगा जेंडर टेस्ट

World Boxing Sex Testing Rule 2025: महिला मुक्केबाजी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वर्ल्ड बॉक्सिंग ने ऐलान किया है कि अब हर महिला मुक्केबाज़ को किसी भी टूर्नामेंट से पहले अनिवार्य रूप से जेंडर टेस्ट कराना होगा। अगर खिलाड़ी टेस्ट में पास नहीं होती हैं, तो उन्हें मुकाबले में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसकी शुरुआत इंग्लैंड के लिवरपुल में 4 से 14 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप से होगी।

जेंडर टेस्ट कैसे होगा?

महिला मुक्केबाजों के लिए अनिवार्य किए गए इस जेंडर टेस्ट को पॉलिमरेज चेन रिएक्शन (PCR) या जेनेटिक स्क्रीनिंग के जरिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में जन्म के समय निर्धारित लिंग की पुष्टि के लिए Y क्रोमोसोम की मौजूदगी या गैरमौजूदगी की जांच होगी। बताया जाता है कि Y क्रोमोसोम की उपस्थिति पुरुष शिशु के जन्म के लिए जिम्मेदार होती है।

वर्ल्ड बॉक्सिंग अध्यक्ष का बयान

वर्ल्ड बॉक्सिंग के अध्यक्ष बोरिस वान डेर वोर्स्ट ने कहा कि संगठन सभी खिलाड़ियों की गरिमा का सम्मान करता है। खेल को अधिक से अधिक समावेशी बनाने का प्रयास कर रहा है। उनका मानना है कि बॉक्सिंग जैसे कॉन्टैक्ट स्पोर्ट में खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रतिस्पर्धा की निष्पक्षता बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

एथलेटिक्स में पहले ही लागू हो चुका नियम

महिला एथलीट्स के लिए जेंडर टेस्ट का नियम एथलेटिक्स में पहले ही लागू किया जा चुका है। करीब 21 दिन पहले, 30 जुलाई को वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने ऐलान किया था कि जो खिलाड़ी इस टेस्ट से नहीं गुजरेगी, उसे वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। यह नियम 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। 13 सितंबर से टोक्यो में शुरू हो रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला एथलीट्स टेस्ट पास किए बिना भाग नहीं ले पाएंगी।

पेरिस ओलिंपिक में उठ चुका है विवाद

पेरिस ओलिंपिक 2024 में महिला मुक्केबाजी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। उस समय अल्जीरिया की बॉक्सर इमान खलीफ पर पुरुष होने के आरोप लगे थे। उनकी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें पुरुष प्रतिद्वंद्वी से भिड़ा दिया गया है। इस वजह से मुकाबले से हट गई थी। विवादों के बावजूद इमान खलीफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी वेट कैटेगरी वेल्टरवेट में गोल्ड मेडल जीता था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 26 राज्यों के दिव्यांग तैराक दिखाएंगे अपना दम; मुख्यमंत्री

भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 26 राज्यों के दिव्यांग तैराक दिखाएंगे अपना दम; मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

Nov 13, 2026
IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल में दो नई टीमें जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट हो सकता है। इसमें पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Nov 10, 2026
Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

Bastar Olympics 2026: बस्तर ओलंपिक में रिकॉर्ड 6 लाख खिलाड़ी, पुरुषों से आगे रहीं बस्तर की बेटियां

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण में 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 3 लाख 83 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवंबर से होंगी।

Nov 06, 2026
सूर्यकुमार यादव की बेटी ने PM मोदी के सामने सुनाई गणेश वंदना, भक्ति गीत सुनकर खुश हुए प्रधानमंत्री

सूर्यकुमार यादव की बेटी ने PM मोदी के सामने सुनाई गणेश वंदना, भक्ति गीत सुनकर खुश हुए प्रधानमंत्री

धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की एक खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Nov 06, 2026
तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में जीता सिल्वर मेडल, बैडमिंटन में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में जीता सिल्वर मेडल, बैडमिंटन में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं

<br/>भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

Nov 06, 2026