RCB और KSCA पर गिरी BCCI की गाज़, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर मांगा स्पष्टीकरण

RCB और KSCA पर गिरी BCCI की गाज़, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर मांगा स्पष्टीकरण

By : Rashmi Dubey
RCB और KSCA पर गिरी BCCI की गाज़, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर मांगा स्पष्टीकरण

 RCB Celebration Stampede: BCCI के लोकपाल जस्टिस अरुण मिश्रा (रिटायर्ड) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से जवाब मांगा है। यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई है जिसमें दोनों पर लापरवाही और सुरक्षा नियम तोड़ने का आरोप लगा है। बता दें कि 4 जून को RCB की जीत का जश्न मनाने के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।



भगदड़ मामले में RCB और KSCA से चार हफ्ते में मांगा जवाब

BCCI के लोकपाल न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा (रिटायर्ड) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से 4 जून को बेंगलुरु में हुई भगदड़ को लेकर लिखित जवाब मांगा है। यह भगदड़ RCB की जीत के जश्न यानी विक्ट्री सेरेमनी के दौरान हुई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई और दर्जनों घायल हुए।

शिकायतकर्ता विकास नाम के एक व्यक्ति ने लोकपाल को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई और गंभीर लापरवाही बरती गई। लोकपाल ने दोनों संस्थाओं को चार हफ्ते के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक RCB के मौजूदा मालिकों को टीम बेचने से रोका जाए।

11 लोगों की दर्दनाक मौत

4 जून को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के खिलाड़ियों के सम्मान में विक्ट्री सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन स्टेडियम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी रही। हालात बिगड़ने पर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 

संबंधित सामग्री

ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

ICC में जय शाह का दबदबा बरकरार, दूसरी बार निर्विरोध संभालेंगे वैश्विक क्रिकेट की कमान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में जय शाह का दबदबा एक बार फिर कायम रहा है। उन्हें लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन चुना गया है

Nov 16, 2026
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, कुलदीप यादव टेस्ट स्क्वॉड से बाहर; ऋषभ पंत की वापसी

टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, कुलदीप यादव टेस्ट स्क्वॉड से बाहर; ऋषभ पंत की वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है।

Nov 14, 2026
IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

IPL New Team: आईपीएल में बढ़ने वाला है कुनबा; 2028 से 12 टीमों की जंग, ये नाम सबसे आगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल में दो नई टीमें जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2028 से 12 टीमों का टूर्नामेंट हो सकता है। इसमें पुणे और वडोदरा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

Nov 10, 2026
Ind VS sri lanka venue Change: भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर, अब 13 दिसंबर को यहां होगा मुकाबला

Ind VS sri lanka venue Change: भारत-श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर, अब 13 दिसंबर को यहां होगा मुकाबला

भारत और श्रीलंका का पहला वनडे अब दिल्ली की जगह विशाखापत्तनम में 13 दिसंबर को होगा। डीडीसीए ने धुंध और स्टेडियम के रिनोवेशन के कारण वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था।

Nov 05, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026