WPL Schedule Out, RCB vs MI Opener on 14 Jan

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

By : संजय चतुर्वेदी
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Cricket WPL News

विमेंस क्रिकेट। विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL के पांचवें सीजन का शेड्यूल आ गया है। 14 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का पहला मैच होगा। यह मुकाबला वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

वडोदरा से शुरुआत, फिर मुंबई में बाकी मैच

BCCI ने इस बार टूर्नामेंट के लिए वडोदरा और मुंबई को चुना है। शुरुआती 11 मैच 14 से 24 जनवरी तक वडोदरा में होंगे। इसके बाद 26 जनवरी से लीग के बाकी मैच मुंबई में खेले जाएंगे। RCB और MI का दूसरा मुकाबला भी 26 जनवरी को मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होगा।

पांच टीमें, 22 मैच और 25 दिन का रोमांच

टूर्नामेंट में पांच टीमें उतरेंगी। लीग स्टेज में हर टीम बाकी चार टीमों से दो दो बार भिड़ेगी, यानी कुल 20 लीग मैच होंगे। इनमें एलिमिनेटर और फाइनल जोड़ने पर कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। पूरा टूर्नामेंट 25 दिन में खत्म हो जाएगा। लीग स्टेज का आखिरी मैच 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और UP वॉरियर्स के बीच होगा। एलिमिनेटर 5 फरवरी को और फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा।

UP वॉरियर्स और दिल्ली की शुरुआत

UP वॉरियर्स अपना पहला मैच 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। हाल की नीलामी में इस टीम ने बड़े नाम खरीदकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उसने ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा और ग्रेस हैरिस को भी वापस टीम में जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स 16 जनवरी को RCB के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। दिल्ली की टीम चार बार फाइनल तक पहुंची है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई।

ऑक्शन में 25 खिलाड़ी बिकीं

28 अक्टूबर को कोच्चि में हुई WPL के पांचवें सीजन की नीलामी में 25 खिलाड़ियों पर बोली लगी। इनमें 18 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी रहीं। सोफी मोलिन्यू 1 करोड़ 10 लाख रुपये के साथ सबसे महंगी रहीं। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपये में UP की टीम से जुड़ीं। दिल्ली कैपिटल्स ने किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में और गुजरात जायंट्स ने जी कमलिनी को 40 लाख रुपये में खरीदा।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026