अर्धशतक जड़ने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया 'A' वाला सेलीब्रेशन, जानें किसे किया टारगेट 

By Vaibhaw Vikram
अर्धशतक जड़ने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया 'A' वाला सेलीब्रेशन, जानें किसे किया टारगेट 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
IPL 2026 का 64वां मुकाबला कल राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. मुकाबले में फिर एक बार टीम के युवा सलामी बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi का बल्ला जमकर बोला. 15 साल के वैभव ने मुकाबले में 38 गेंद में 93 रन की पारी खेली. वह अपने शतक से चूक गए. मगर सबसे अधिक चर्चा उनके एक सेलीब्रेशन की हो रही है जो उन्होंने मैच के दौरान अर्धशतक जड़ने के बाद की है. अर्धशतक जड़ने के बाद वैभव ने अपने हाथों से 'A' का सेलीब्रेशन किया. जिसके बाद सोशल मीडिया में ये ट्रेंड करने लगा कि 15 साल के वैभव 'A' बनाकर किसे टारगेट कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

इससे पहले आपको यह बता देते हैं कि खेले गए मुकाबले में  वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला. शुरुआत में वैभव ने स्लो स्टार्ट किया मगर जैसे ही वैभव ने 50 का आंकड़ा पार किया, उन्होंने गेंद को मार-मारकर गेंद का धागा खोल दिया. पारी में आक्रामक शॉट्स, बेहतरीन टाइमिंग और जबरदस्त कॉन्फिडेंस साफ नजर आया. बल्लेबाजी के दौरान वैभव ने 38 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 93 रन की शानदार पारी खेली. 
 
हालांकि, मैच के दौरान उनके रन से अधिक चर्चा उनके अर्धशतक के बाद किए गए सेलीब्रेशन की हो रही है. अर्धशतक जड़ने के बाद वैभव ने खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अर्धशतक जड़ने के बाद वैभव ने अपने हाथों से 'A' बनाकर सेलीब्रेशन किया. दरअसल, इस मुकाबले में आकाश ने भी यशस्वी जायसवाल को आउट करने के बार द‍िएक्शन दिया था. जो काफी चर्चा में रहा. इसके बाद वैभव का इसपर र‍िएक्शन आया है. 

एक IPL सीज़न में सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट (कम से कम 500+ रन)

  • 236.3 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
  • 204.8 - आंद्रे रसेल (2019)
  • 202.0 - अभिषेक शर्मा (2026)
  • 196.2 - निकोलस पूरन (2025)
  • 191.5 - ट्रैविस हेड (2024)
  • 187.7 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)
  • 183.1 - क्रिस गेल (2011)

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

  • 59 - क्रिस गेल (2012)
  • 53* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 52 - आंद्रे रसेल (2019)
  • 51 - क्रिस गेल (2013)
  • 45 - जोस बटलर (2022)
  • 44 - क्रिस गेल (2011)
  • 42 - अभिषेक शर्मा (2024)

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10+ छक्के लगाने वाले

  • 4 - क्रिस गेल
  • 3 - वैभव सूर्यवंशी*
  • 2 - अभिषेक शर्मा
  • 2 - फिन एलन

यह भी पढ़ें: झारखंड में Heatwave और Thunderstorm का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
 

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा