Virat Kohli 38th Birthday 10 World Records

Virat Kohli Birthday Special: विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर 10 विश्व रिकॉर्ड, जिनके आसपास भी नहीं कोई बल्लेबाज

विराट कोहली आज 38 साल के हो गए। वनडे में 55 शतक, एक विश्व कप में 765 रन और आईपीएल में 9336 रन समेत उनके 10 रिकॉर्ड आज भी बेजोड़ हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Virat Kohli Birthday Special: विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर 10 विश्व रिकॉर्ड, जिनके आसपास भी नहीं कोई बल्लेबाज

Virat Kohli Birthday Special

क्रिकेट। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में से एक विराट कोहली आज 38 साल के हो गए। 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले पूर्व कप्तान को टेस्ट, वनडे, टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल, हर जगह दमदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। विराट कोहली के जन्मदिन पर उन 10 रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जिन्हें तोड़ना आने वाले बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

टेस्ट और वनडे में कोहली के बेजोड़ आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 10 हजार रन पूरे होने से पहले ही संन्यास ले लिया, लेकिन कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक उन्हीं के नाम हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा भी कप्तान रहते हुए 7 दोहरे शतक लगा चुके हैं। वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 55 शतक जमाए हैं और 2023 में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक भी उन्हीं के नाम हैं। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ वे 10-10 शतक लगा चुके हैं। सबसे तेज 10 हजार वनडे रन का रिकॉर्ड भी कोहली के पास है। उन्होंने 2018 में अपनी 205वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ, जबकि रोहित शर्मा को इसके लिए 241 पारियां लगीं।

विश्व कप 2023 में रनों की बारिश

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। भारत की मेजबानी में 2023 में हुए टूर्नामेंट में उन्होंने 11 मैचों में 765 रन ठोके थे।

टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे आगे

टी20 इंटरनेशनल में कोहली का औसत सबसे शानदार है। 125 मैचों में उन्होंने 4188 रन बनाए और औसत रहा 48.69। 2010 में डेब्यू करने वाले कोहली ने 2024 में इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। सबसे तेज 4000 टी20 इंटरनेशनल रन का रिकॉर्ड भी उन्हीं का है। उन्होंने यह आंकड़ा 107वीं पारी में छुआ, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम को 112 पारियां लगी थीं।

प्लेयर ऑफ द सीरीज और आईपीएल के रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी कोहली ने जीते हैं। टेस्ट में 3, वनडे में 12 और टी20 इंटरनेशनल में 7 अवॉर्ड मिलाकर यह संख्या 22 हो जाती है। आईपीएल में भी कोहली का दबदबा कायम है। 2016 के सीजन में उन्होंने 974 रन बनाए थे और एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों का यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। लीग के सबसे सफल बल्लेबाज भी वही हैं। 2008 में आरसीबी से डेब्यू करने वाले कोहली ने सभी सीजन एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। 283 मैचों में उनके नाम 9336 रन हैं, जबकि कोई दूसरा बल्लेबाज 7500 रन तक भी नहीं पहुंच सका है।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026