Virat Anushka premanand maharaj meeting

गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर चलने का वीडियो वायरल

गुरु पूर्णिमा से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। नंगे पैर आश्रम जाने समय उनका लोगों से राधे-राधे कहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर चलने का वीडियो वायरल

Virat-Anushka Vrindavan Visit

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहल और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों की इस आध्यात्मिक यात्रा का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि श्री हित राधा कुंज आश्रम में दर्शन के बाद दोनों सादगी भरे अंदाज में बाहर निकले। आश्रम  तक पहुंचने के दौरान दोनों सेलीब्रिटी कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते दिखाई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों का 'राधे-राधे'कहकर अभिवादन किया।

आश्रम से बाहर आते ही वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना वायरल वीडियों में देखा ज सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आश्रम से निकलकर अपनी कार की और जाते नजर आते हैं। इस दौरान दोनों ने आसपास मौजूद लोगों का मुस्कुराकर अभिवादन किया। वहीं, लोग उनके शांत और सहज व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं प्रेमानंद के दर्शन

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब विराट-अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए हैं। दोनों पिछले कुछ वर्षों में वृंदावन आ चुके हैं। दोनों अक्सर अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन के कई खास अवसरों से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे हैं। क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट हो, इंटरनेशनल सीरीज हो या अन्य कोई खास मौका रहा हो विराट-अनुष्का की आश्रम यात्रा चर्चा में रही हैं।

आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद किए थे दर्शन

इस यात्रा से पहले आरसीबी के आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जितने के बाद भी विराट-अनुष्का वृंदावन पहुंचे ते। उस समय भी दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। इसके बाद अब गुरु पूर्णिमा से पहले उनकी यह यात्रा एक बार फिर सुर्खियों में है।

संबंधित सामग्री

Agra ACP Amisha Singh Video: ACP मैडम को बहनजी संबोधन नही आया पसंद, बोलीं...

Agra ACP Amisha Singh Video: ACP मैडम को बहनजी संबोधन नही आया पसंद, बोलीं...

आगरा में कुछ लोग अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान ACP अमीषा सिंह पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों को समझाने...

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026