logo

यूपी के गोंडा में बड़ा हादसा : श्रद्धालुओं से भरी कार नहर में गिरी, 11 की मौत, मरने वालों में 9 लोग एक ही परिवार के

गोंडा में हुए हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

यूपी के गोंडा में बड़ा हादसा  श्रद्धालुओं से भरी कार नहर में गिरी 11 की मौत मरने वालों में 9 लोग एक ही परिवार के

गोंडा : नहर में गिरी कार |

गोंडा  - रविवार की सुबह गोंडा में सवारियों से भरी बोलेरो कार पलट गई। बोलेरो में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया, जहां स्थानीय लोगों की मदद से 4 लोगों को बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में सवार होकर 15 लोग मोतीगंज आ रहे थे, तभी कार नहर में गिर गई। मौके पर SP और DM भी पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इटियाथोक के बेलवा बहुता नहर पुल पर ये हादसा हुआ है। बोलेरो सवार सभी लोग पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। ये लोग मोतीगंज क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले थे।

मृतकों का विस्तृत विवरण : 

  1. रामकरन उर्फ पहलवान पुत्र रामदेव (40 वर्ष)
  2. ललिता पत्नी रामकरन (32 वर्ष)
  3. सौम्या पुत्री रामकरन (09 वर्ष)
  4. शुभ पुत्र रामरूप (12 वर्ष)
  5. दुर्गा पत्नी रामरूप (30 वर्ष)
  6. अमित पुत्र रामरूप (12 वर्ष)
  7. बीना पत्नी प्रहलाद कसौधन (38 वर्ष)
  8. काजल पुत्री प्रहलाद कसौधन (20 वर्ष)
  9. महक पुत्री प्रहलाद कसौधन (17 वर्ष)
  10. मंजू पत्नी राम सरन लल्ला (26 वर्ष)
  11. अंजू वर्मा उर्फ गुड़िया पुत्री राजितराम वर्मा (20 वर्ष)

Related to this topic: