भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का जोरदार स्वागत, मालेगांव बम धमाके से बरी होने के बाद कांग्रेस पर बड़ा हमला

Written by:

Prime News Network

Last Updated: August 03 2025 04:54:36 PM

मालेगांव बम धमाके के मामले में अदालत से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल पहुंचीं। जैसे ही वह अपने बंगले पर पहुंचीं, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया

भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का जोरदार स्वागत मालेगांव बम धमाके से बरी होने के बाद कांग्रेस पर बड़ा हमला

मालेगांव बम धमाके के मामले में अदालत से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल पहुंचीं। जैसे ही वह अपने बंगले पर पहुंचीं, वहां ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों में जोश और उत्साह का माहौल देखा गया। मीडिया से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने न सिर्फ कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला, बल्कि मालेगांव केस की जांच प्रक्रिया को भी सिरे से खारिज किया। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया और खुद को झूठे केस में फंसाए जाने का दावा किया। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे झूठे केस में फंसाया गया, जांच के दौरान मुझे पुरुषों द्वारा प्रताड़ित किया गया और मुझसे कई बड़े नाम लेने के लिए टॉर्चर किया गया, लेकिन मैंने झूठ नहीं बोला। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम लेना भी गलत है और मुस्लिम आतंकवाद को छुपाने के लिए कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ा था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा  कि कांग्रेस ने आतंकवादियों के लिए रोया और हिंदुओं को प्रताड़ित किया जबकि पहलगाम में कपड़े उतरवाकर जांच की गई और मारा गया और चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया तब कांग्रेस खामोश रही

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की भोपाल में वापसी न सिर्फ उनके समर्थकों के लिए एक भावनात्मक पल रहा, बल्कि इसने एक बार फिर से हिंदू बनाम मुस्लिम आतंकवाद, राजनीतिक षड्यंत्र, और धर्म आधारित राजनीति पर बहस को तेज कर दिया है। आने वाले समय में यह बयानबाज़ियां राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ा सकती हैं।