Microsoft outage phishing scam alert

Microsoft ठप हुआ और हैकर्स ने बिछाया जाल, इनबॉक्स में आया यह मेल पड़ सकता है भारी, कंपनी ने दी वार्निंग

Microsoft की सर्विस ठप होने के बाद साइबर ठगों ने फर्जी ईमेल भेजकर यूजर्स के लॉगइन और पासवर्ड चुराने की नई चाल चली है, कंपनी ने दी चेतावनी।

By : संजय चतुर्वेदी
Microsoft ठप हुआ और हैकर्स ने बिछाया जाल, इनबॉक्स में आया यह मेल पड़ सकता है भारी, कंपनी ने दी वार्निंग

Hacker Phishing mail using Microsoft outage

टेक न्यूज। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सर्विस में आई गड़बड़ी अब साइबर ठगों के लिए मौका बन गई है। Microsoft outage का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स को खतरनाक लिंक वाले मैसेज भेज रहे हैं। मकसद साफ है, लोगों से लॉगइन और पासवर्ड जैसी जानकारी निकलवाना। कंपनी का कहना है कि इस जानकारी में बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स तक शामिल हो सकती हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने खुद दी जानकारी

इस नए फिशिंग कैंपेन की जानकारी Microsoft थ्रेट इंटेलिजेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दी। कंपनी के मुताबिक हैकर्स Microsoft की असली सर्विस नोटिफिकेशन जैसे मैसेज तैयार कर रहे हैं, ताकि आम यूजर को शक ही न हो कि मैसेज नकली है।

24 घंटे में ईमेल डिलीट होने का डर

ठगों का तरीका सीधा है। वे यूजर्स को ऐसा मेल भेजते हैं जिसमें लिखा होता है कि आउटेज के दौरान कुछ ईमेल और मैसेज होल्ड पर चले गए थे। अगर आप उन्हें वापस पाना चाहते हैं, तो दिए गए लिंक पर क्लिक करें। साथ में धमकी भी होती है कि 24 घंटे के भीतर क्लिक नहीं किया तो सारे मैसेज हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि ये मैसेज कंपनी की तरफ से भेजे ही नहीं गए हैं। असली मकसद यूजर्स को हड़बड़ी में डालना है, ताकि वे बिना सोचे लिंक खोल लें। इसके जरिए हैकर्स लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

इन डोमेन से आ रहे हैं फर्जी मेल

कंपनी ने इस कैंपेन से जुड़े कुछ सेंडर डोमेन की पहचान भी की है। इनमें moments-notice, planetmaison और newbooker के डॉट कॉम डोमेन शामिल हैं। आपके इनबॉक्स में इन नामों से कोई मेल आया हो, तो उसे खोलने की गलती न करें।

कैसे बचें इस जाल से

Microsoft की सलाह सीधी है कि ऐसे किसी भी ईमेल या मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें। अनजान लिंक से दूर रहना ही सबसे सुरक्षित तरीका है, क्योंकि एक गलत क्लिक से फोन या लैपटॉप हैक हो सकता है। जब भी किसी मेल में जल्दबाजी करने या डेडलाइन का दबाव बनाने वाली बात दिखे, तो रुककर भेजने वाले का पता जरूर जांच लें।

संबंधित सामग्री

IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 Retention: मिनी ऑक्शन से पहले मची हलचल! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों में बड़े बदलाव करते हुए रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026