WhatsApp Parent Managed Accounts Feature

बच्चों के लिए WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, अब पेरेंट्स रख सकेंगे अकाउंट पर नजर

वाट्सऐप ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पैरेंट्स मैनेज अकाउंट फीचर लॉन्च किया है। इससे पेरेंट्स बच्चों के अकाउंट की सुरक्षा सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेंगे, जबकि चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंग

By : Admin
बच्चों के लिए WhatsApp का नया सेफ्टी फीचर, अब पेरेंट्स रख सकेंगे अकाउंट पर नजर

Parents Features

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक WhatsApp ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर Parent-Managed Accounts शुरू किया है। इस फीचर का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कम उम्र के यूजर्स मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से कर सकें। इसके तहत माता-पिता या अभिभावक बच्चों के अकाउंट को अपने अकाउंट से जोड़कर कुछ अहम सुरक्षा सेटिंग्स को नियंत्रित कर पाएंगे।

कंपनी का कहना है कि यह फीचर बच्चों की गतिविधियों पर मार्गदर्शन देने के लिए बनाया गया है, न कि उनकी निजी बातचीत को पढ़ने के लिए।

कैसे काम करेगा नया फीचर

मेटा प्लेटफॉर्म के अनुसार, इस सिस्टम में बच्चे का अकाउंट पेरेंट्स के WhatsApp अकाउंट से लिंक किया जाता है। इससे माता-पिता कुछ सुरक्षा विकल्पों को मैनेज कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि बच्चा ऐप को किस तरह इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि बच्चों की चैट अब भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी, यानी न तो WhatsApp और न ही पेरेंट्स चैट का कंटेंट पढ़ पाएंगे।

कई फीचर्स रहेंगे सीमित

पैरेंट्स मैनेंज्ड अकाउंट्स में कुछ फीचर्स जानबूझकर सीमित कर दिए गए हैं ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में ऐप इस्तेमाल कर सकें। हालांकि इसमें ये सुविधाएं नहीं मिलेंगीः

स्टेट्स अपडेट का विकल्प नहीं होगा।

चैनल फीचर उपलब्ध नहीं रहेगा।

मेटा एआई फीचर बंद रहेगा।

Disappearing Messages भी इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे।

इन सीमाओं का मकसद बच्चों को अनावश्यक या संभावित रूप से जोखिम भरे फीचर्स से दूर रखना है।

पेरेंट्स को मिलेगी नोटिफिकेशन

इस फीचर के तहत अगर बच्चा किसी नए कॉन्टैक्ट को जोड़ता है, किसी नंबर को ब्लॉक करता है या रिपोर्ट करता है, तो इसकी जानकारी पेरेंट्स को मिल जाएगी। इसके अलावा अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज सीधे मैसेज रिक्वेस्ट फोल्डर में चले जाएंगे। इस फोल्डर को खोलने के लिए पेरेंट्स के PIN की जरूरत होगी। इससे बच्चों को अनजान लोगों से आने वाले मैसेज से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

ऐसे सेटअप किया जा सकता है अकाउंट

Parent-Managed Account सेटअप करना काफी आसान रखा गया है। सबसे पहले बच्चे के फोन में एप्लिकेशन इंस्टॉल करें और सामान्य तरीके से रजिस्ट्रेशन शुरू करें। फोन नंबर डालकर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।  सेटअप के दौरान Parent-Managed Account का विकल्प चुनना होगा और पेरेंट्स का फोन नंबर दर्ज करना होगा।

इसके बाद पेरेंट्स के फोन पर एक रिक्वेस्ट जाएगी। जैसे ही अभिभावक उस रिक्वेस्ट को मंजूरी देंगे, बच्चे का अकाउंट पेरेंट्स के अकाउंट से लिंक हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि डिजिटल दुनिया में बच्चों की बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए यह फीचर परिवारों को बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित सामग्री

आधी रात की फिक्र खत्म, WhatsApp पर अब वक्त से पहले लिखें बधाई का पैगाम

आधी रात की फिक्र खत्म, WhatsApp पर अब वक्त से पहले लिखें बधाई का पैगाम

रात के 12 बजते ही किसी खास दोस्त या रिश्तेदार को सबसे पहले जन्मदिन की बधाई देने की इच्छा अब आपको देर रात तक जगाए रखने की जरूरत नहीं होगी

Nov 17, 2026
WhatsApp New Feature: अब टेक्स्ट मैसेज भी पढ़ते ही हो जाएगा गायब, View Once में स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड पर भी लगेगी रोक

WhatsApp New Feature: अब टेक्स्ट मैसेज भी पढ़ते ही हो जाएगा गायब, View Once में स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड पर भी लगेगी रोक

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए एक नए View Once Text Message फीचर पर काम कर रहा है

Nov 13, 2026
WhatsApp का नया फीचर बनाएगा फोटो-वीडियो शेयर करना आसान, चैट में ही दिखेंगी गैलरी की नई तस्वीरें

WhatsApp का नया फीचर बनाएगा फोटो-वीडियो शेयर करना आसान, चैट में ही दिखेंगी गैलरी की नई तस्वीरें

WhatsApp यूजर्स के लिए फोटो और वीडियो शेयर करना अब पहले से आसान हो सकता है। कंपनी Recent Media Suggestions नाम का नया फीचर रोलआउट कर रही है

Nov 05, 2026
अब कम लाइट में कैप्चर की जा सकेगी बढ़िया फोटो, जल्द आएगा व्हाट्स ऐप का नया फीचर

अब कम लाइट में कैप्चर की जा सकेगी बढ़िया फोटो, जल्द आएगा व्हाट्स ऐप का नया फीचर

हाल ही में चैटिंग एक्सपीरिएंस को खास बनाने के लिए एक अपकमिंग फीचर की जानकारी मिली है। इस फीचर के जरिए अब कम लाइट में भी बढ़िया फोटो कैप्चर की जा सकेगी।

Jul 29, 2025
अब आपका हर मैसेज नहीं रहेगा अनरीड, व्हाट्सएप पर अपडेट हुआ नया फीचर

अब आपका हर मैसेज नहीं रहेगा अनरीड, व्हाट्सएप पर अपडेट हुआ नया फीचर

WhatsApp ने Android बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर Remind me अपडेट किया है।

Jul 28, 2025