अब कम लाइट में कैप्चर की जा सकेगी बढ़िया फोटो, जल्द आएगा व्हाट्स ऐप का नया फीचर

अब कम लाइट में कैप्चर की जा सकेगी बढ़िया फोटो, जल्द आएगा व्हाट्स ऐप का नया फीचर

हाल ही में चैटिंग एक्सपीरिएंस को खास बनाने के लिए एक अपकमिंग फीचर की जानकारी मिली है। इस फीचर के जरिए अब कम लाइट में भी बढ़िया फोटो कैप्चर की जा सकेगी।

By : Deepika Pal
अब कम लाइट में कैप्चर की जा सकेगी बढ़िया फोटो, जल्द आएगा व्हाट्स ऐप का नया फीचर

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप अब लोगों के बीच पॉपुलर मैसेजिंग ऐप बनता जा रहा है। जहां पर हर वक्त नए फीचर का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते है। हाल ही में चैटिंग एक्सपीरिएंस को खास बनाने के लिए एक अपकमिंग फीचर की जानकारी मिली है। इस फीचर के जरिए अब कम लाइट में भी बढ़िया फोटो कैप्चर की जा सकेगी। कई बार कम लाइट होने की वजह से यूजर्स अच्छी तस्वीरें ले नहीं पाते है।

नाइट मोड फीचर करेगा काम

व्हाट्सऐप के लिए यहां पर नाइट मोड फीचर काम करने वाला है। दरअसल इस फीचर को Android वर्जन 2.25.22.2 के बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू कर दिया गया है। कुछ बीटा यूजर्स को WhatsApp के इनबिल्ट कैमरा में मून (चांद) जैसे आइकन दिख जाएगा. जब आप इस आइकन पर क्लिक करेंगे और लो लाइट में फोटो क्लिक करेंगे, तो WhatsApp का ये सॉफ्टवेयर खुद ही फोटो की क्वालिटी सुधार देगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर

आपको बताते चलें, यह फीचर आपकी फोटो की वैल्यू को बढ़ाने का काम करता है। अगर आप कम लाइट में फोटो क्लिक करेंगे तो ये एक्सपोजर को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर देगा। वहीं पर फोटोज में दिखने वाले नॉइज या डार्कनेस को कम करेगा। शैडो और डार्क एरिया में भी ज्यादा डिटेल्स दिखाएगा। नाइट मोड फीचर के आने से एक्सटर्नल फ्लैश या लाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी। ध्यान रखें कि इस फीचर को आप ऑन करेंगे तब ही काम करेगा। बीते दिनों में WhatsApp ने अपने कैमरा ऐप में नए फिल्टर ऐड किए थे. जिसके जरिए अब फोटो या वीडियो क्लिक करने से पहले ही रियल-टाइम इफेक्ट्स लगाए जा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

आधी रात की फिक्र खत्म, WhatsApp पर अब वक्त से पहले लिखें बधाई का पैगाम

आधी रात की फिक्र खत्म, WhatsApp पर अब वक्त से पहले लिखें बधाई का पैगाम

रात के 12 बजते ही किसी खास दोस्त या रिश्तेदार को सबसे पहले जन्मदिन की बधाई देने की इच्छा अब आपको देर रात तक जगाए रखने की जरूरत नहीं होगी

Nov 17, 2026
WhatsApp New Feature: अब टेक्स्ट मैसेज भी पढ़ते ही हो जाएगा गायब, View Once में स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड पर भी लगेगी रोक

WhatsApp New Feature: अब टेक्स्ट मैसेज भी पढ़ते ही हो जाएगा गायब, View Once में स्क्रीनशॉट और फॉरवर्ड पर भी लगेगी रोक

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए एक नए View Once Text Message फीचर पर काम कर रहा है

Nov 13, 2026
WhatsApp का नया फीचर बनाएगा फोटो-वीडियो शेयर करना आसान, चैट में ही दिखेंगी गैलरी की नई तस्वीरें

WhatsApp का नया फीचर बनाएगा फोटो-वीडियो शेयर करना आसान, चैट में ही दिखेंगी गैलरी की नई तस्वीरें

WhatsApp यूजर्स के लिए फोटो और वीडियो शेयर करना अब पहले से आसान हो सकता है। कंपनी Recent Media Suggestions नाम का नया फीचर रोलआउट कर रही है

Nov 05, 2026
EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

नौकरीपेशा लोगों और खेल प्रेमियों के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की WhatsApp सेवा के माध्यम से अब कर्मचारियों को PF खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी...

Nov 03, 2026
EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ की वाट्सएप सर्विस लॉन्च होते ही 'फेल', कहीं OTP नहीं तो कहीं बैलेंस एरर

ईपीएफओ ने वाट्सएप पर पीएफ बैलेंस, पासबुक और 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी देने वाली सर्विस शुरू की है। लेकिन लॉन्च के बाद यूजर्स ने दिक्कत की शिकायतें की हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

Nov 02, 2026