Emergency Story: Hunger, Jail and Courage

आपातकाल की आपबीती: जब रोटी में रेत थी और इरादे पत्थर जैसे

आपातकाल के दौरान गुना के कन्हैयालाल रजक ने जेल में यातनाएं झेलीं, लेकिन अपने विचारों से समझौता नहीं किया। पढ़िए संघर्ष, भूख और लोकतंत्र की यह मार्मिक कहानी।

By : स्वदेश डेस्क
आपातकाल की आपबीती: जब रोटी में रेत थी और इरादे पत्थर जैसे

अभिषेक शर्मा

कुंभराज के निवासी कन्हैयालाल रजक बेहद साधारण परिवार से थे। कपड़े धोना और प्रेस करना ही उनके परिवार का मुख्य साधन था। सीमित साधनों के बावजूद वे राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। यही सक्रियता आपातकाल में उनके लिए मुसीबत बन गई।

आपातकाल लागू होते ही पुलिस उनके घर पहुंची और बिना किसी स्पष्ट आरोप के उन्हें यह कहकर ले गई कि साहब बुला रहे हैं। उन पर मीसा नहीं लगी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें तीन महीने तक जेल में रखा गया।जेल का जीवन अमानवीय था। उनके पोते दिलीप रजक बताते हैं कि उन्हें गुना के साथ ग्वालियर और जबलपुर जेलों में भी रखा गया। वहां उन्हें जो भोजन दिया जाता था, वह इंसान के खाने लायक नहीं था।

आटे में रेत मिलाकर रोटी और कंकड़ वाली दाल दी जाती थी। कई बार उन्हें भूखे रहना पड़ता था। सिर्फ भोजन ही नहीं, मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दी जाती थीं। उन्हें मारपीट कर यह कहने के लिए मजबूर किया जाता था कि वे आपातकाल का समर्थन करें, लेकिन उन्होंने किसी भी कीमत पर अपने विचारों से समझौता नहीं किया।इधर, घर की स्थिति भी कम भयावह नहीं थी। परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर था। कन्हैयालाल के जेल में होने से आय का एकमात्र साधन बंद हो गया।

उनकी भतीजी की शादी थी, लेकिन वे उसमें शामिल नहीं हो सके। पत्नी मोतीबाई पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई। छोटे छोटे बच्चों के बीच भोजन जुटाना भी कठिन हो गया। बेटा गजानंद पढ़ाई छोड़कर घर आ गया और मां का हाथ बंटाने लगा। परिवार के सामने दोहरी चुनौती थी - पेट भरना और पिता की चिंता। कन्हैयालाल का पूरा जीवन संघर्ष में बीता। उन्होंने कभी सुविधाओं की मांग नहीं की, केवल अपने सिद्धांतों पर टिके रहे। वर्ष 2020 में उनका निधन हुआ, लेकिन संघर्ष यहां भी खत्म नहीं हुआ। कोरोना काल में उनकी अस्थियां समय पर गंगा में प्रवाहित नहीं हो सकीं। कुछ ही समय बाद उनके पुत्र गजानंद का भी निधन हो गया। पोते ने दोनों की अस्थियां सहेजकर रखीं और लॉकडाउन हटने के बाद प्रयागराज जाकर विसर्जन किया। यह कहानी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उस दौर की है, जब लोकतंत्र की कीमत गरीब परिवारों ने अपने हिस्से की रोटी और आंसुओं से चुकाई।

आपातकाल केवल सत्ता और विरोध की लड़ाई नहीं था, यह उन घरों की कहानी भी था जहां रोजमर्रा की जिंदगी अचानक संघर्ष में बदल गई। गरीब परिवारों के लिए यह दौर और भी कठिन था, जहां एक ओर रोजी रोटी का संकट था, वहीं दूसरी ओर अपमान, भय और अनिश्चित भविष्य का बोझ। गुना के कन्हैयालाल रजक की कहानी इसी त्रासदी और अडिगता की ऐसी मिसाल है, जिसमें भूख, यातना और गरीबी के बीच भी लोकतंत्र के प्रति विश्वास नहीं टूटा।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026