Emergency: Jail, Illness and Democracy

आपातकाल की आपबीती: जेल, बीमारी और अटूट लोकतांत्रिक विश्वास

आपातकाल के दौरान चंदेरी के अधिवक्ता पंडित श्रीकृष्ण कांत भार्गव को जेल भेज दिया गया। बीमारी और दबाव के बावजूद उन्होंने लोकतंत्र और राष्ट्रवादी विचारों से समझौता नहीं किया।

By : स्वदेश डेस्क
आपातकाल की आपबीती: जेल, बीमारी और अटूट लोकतांत्रिक विश्वास

गुना। आपातकाल ने देशभर में हजारों लोगों के जीवन को झकझोर दिया था। यह केवल जेल और यातनाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि उसने परिवारों की मानसिक शांति, सामाजिक जीवन और स्वास्थ्य तक को प्रभावित किया। चंदेरी निवासी लोकतंत्र सेनानी पंडित श्रीकृष्ण कांत भार्गव की कहानी भी ऐसे ही संघर्ष और साहस की कहानी है।

जनसंघ से जुड़े श्रीकृष्ण भार्गव पेशे से अधिवक्ता थे। उस समय चंदेरी और मुंगावली में संयुक्त न्यायालय लगती थी। 15 दिन अदालत चंदेरी में और 15 दिन मुंगावली में संचालित होती थी। आपातकाल लागू होने के बाद एक दिन वह चंदेरी न्यायालय में अपने काम में व्यस्त थे। तभी पुलिस वहां पहुंची और 'साहब ने बुलाया है' कहकर उन्हें अपने साथ ले गई।

पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन थोड़ी देर में खबर परिवार तक पहुंच गई कि पंडित श्रीकृष्ण कांत भार्गव को मीसा के तहत जेल भेज दिया गया है। यह सुनते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। उस समय देशभर में विरोधियों और राष्ट्रवादी विचारों से जुड़े लोगों को चुन-चुनकर जेल में पं श्री कृष्णकांत भार्गवी चंदेरी डाला जा रहा था। ऐसे माहौल में उनका जेल जाना परिवार के लिए गहरे भय और चिंता का कारण बन गया।

परिवार संयुक्त था। पिता शिवदयाल चौबे, पत्नी कमला भार्गव और घर के अन्य सदस्य एक-दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे थे। घर में चार छोटे बच्चे संख्या, श्रीकांत, शशिकांत और अजयकांत भय और अनिश्चितता के माहौल में सहमे रहते थे।

पुत्र श्रीकांत बताते हैं कि उस समय उनकी उम्र महज सात-आठ वर्ष थी, इसलिए बहुत सी बातें धुंधली हैं, लेकिन इतना जरूर याद है कि घर का हर व्यक्ति चिंता में डूबा रहता था। सभी को यही डर सताता था कि श्रीकृष्ण जेल से छूटेंगे भी या नहीं। चंदेरी का वातावरण ऐसा था कि लोग आपातकाल पर चर्चा करने से भी डरते थे। पुलिस और प्रशासन का भय हर तरफ दिखाई देता था।

हालांकि श्रीकृष्ण पर मीसा की धारा औपचारिक रूप से नहीं लगाई गई थी, फिर भी उन्हें 20 से 25 दिन तक जेल में  रखा गया। परिवार के लिए यह समय मानो 20-25 वर्षों जैसा भारी था। इस दौरान परिवार पर आपातकाल के समर्थन का दबाव भी बनाया जाता रहा, जिसने उनकी चिंता और बढ़ा दी।

जब श्रीकृष्ण जेल से वापस लौटे तो परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन जेल की यातनाओं ने उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। उस समय चंदेरी में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं थीं, इसलिए बाद में उनका इलाज इंदौर में कराया गया। लंबी बीमारी ने उन्हें शारीरिक रूप से कमजोर कर दिया, लेकिन उनके विचार और संकल्प कभी कमजोर नहीं हुए।

श्रीकृष्ण भार्गव ने जनसंघ और बाद में भाजपा में विभिन्न दायित्व निभाए। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की छाप आज भी लोगों के मन में जीवित है। उनके पुत्र श्रीकांत भार्गव भी आज उन्हीं आदशों और राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।

वर्ष 2015 में श्रीकृष्ण भार्गव का निधन हो गया, जबकि 2016 में उनकी पत्नी कमला भार्गव ने भी दुनिया को अलविदा कहा। लेकिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आज भी चंदेरी की स्मृतियों में जीवित है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देता है कि कठिन से कठिन दौर में भी लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति आस्था कमजोर नहीं पड़नी चाहिए।

आपातकाल का दौर केवल राजनीतिक दमन का समय नहीं था, बल्कि हजारों परिवारों की पीड़ा, भय और संघर्ष का भी कालखंड था। गुना जिले के चंदेरी निवासी अधिवक्ता पंडित श्रीकृष्ण कांत भार्गव भी उन लोकतंत्र सेनानियों में थे, जिन्हें बिना किसी स्पष्ट अपराध के जेल में डाल दिया गया। अदालत से सीधे जेल पहुंचाए गए श्रीकृष्ण ने न केवल कारावास झेला, बल्कि उसकी भारी कीमत अपने स्वास्थ्य से भी चुकाई। फिर भी उन्होंने लोकतंत्र और राष्ट्रवादी विचारों के प्रति अपनी निष्ठा कभी कमजोर नहीं पड़ने दी।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026