Gold Silver Price Today Dhanteras IBJA Gold Falls

Gold Silver Price: धनतेरस पर सोना चांदी हुए सस्ते, सोना 2677 रुपये गिरकर 1.41 लाख पर आया

धनतेरस पर सोने और चांदी दोनों के दाम गिरे हैं। IBJA के मुताबिक 10 ग्राम सोना 2677 रुपये घटकर 1.41 लाख और चांदी 4432 रुपये सस्ती होकर 1.83 लाख रुपये किलो पर आ गई।

By : संजय चतुर्वेदी
Gold Silver Price: धनतेरस पर सोना चांदी हुए सस्ते, सोना 2677 रुपये गिरकर 1.41 लाख पर आया

Gold Silver Price in Dhanteras

बिजनेस। धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2677 रुपये घटकर करीब 1.41 लाख रुपये पर आ गया है। एक किलो चांदी भी 4432 रुपये सस्ती होकर 1.83 लाख रुपये पर पहुंच गई है। एक दिन पहले गुरुवार को सोना 1.44 लाख और चांदी 1.87 लाख रुपये पर थी।

अलग अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग

देश के अलग अलग शहरों में सोने का भाव एक जैसा नहीं रहता। इसकी चार बड़ी वजह हैं। पहली, ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी का खर्च। एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा पर पैसा लगता है, इसलिए दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ जाते हैं। दूसरी वजह खरीदारी की मात्रा है। दक्षिण भारत में सोने की खपत करीब 40 प्रतिशत है, इसलिए वहां ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है। तीसरी वजह लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन हैं। राज्य और शहर के एसोसिएशन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं। चौथी वजह पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य है। ज्वेलर ने जिस भाव पर माल खरीदा, उसी से तय होता है कि वह ग्राहकों को कितने में बेचेगा।

इस साल सोना 11 हजार महंगा, चांदी 48 हजार सस्ती

इस साल सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव रहा है। 2026 में अब तक सोना 10934 रुपये महंगा हुआ है, जबकि चांदी 47552 रुपये सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपये पर था, जो अब 1.41 लाख रुपये हो गया है। वहीं चांदी उस दिन 2.30 लाख रुपये किलो थी और अब 1.83 लाख रुपये पर है। इसी दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

संबंधित सामग्री

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

Birsa Munda Jayanti: बस्तर से सरगुजा तक बदल रही जनजातीय अंचलों की तस्वीर, 6691 गांवों में अभियान

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में पीएम जनमन और धरती आबा अभियान से 6691 गांव जोड़े गए हैं। 733 करोड़ की मंजूरी, नए छात्रावास, एकलव्य स्कूल और मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल हैं।

Nov 15, 2026