SCSS: Earn ₹20,500 Monthly with 8.2% Interest

सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने 20,500 रुपए तक की कमाई, जानें पूरा गणित

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में 8.2% ब्याज के साथ हर महीने ₹20,500 तक कमाई संभव। जानें निवेश, ब्याज और टैक्स छूट का पूरा गणित।

By : स्वदेश डेस्क
सीनियर सिटीजंस स्कीम से हर महीने 20,500 रुपए तक की कमाई, जानें पूरा गणित

रिटायरमेंट के बाद नियमित आय सुनिश्चित करना वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे बड़ी जरूरत होती है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आती है, जिसमें फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है।

हर महीने 20,500 रुपए तक की इनकम कैसे?

इस स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं।

  • 8.2% सालाना ब्याज के हिसाब से कुल ब्याज: ₹2,46,000
  • तिमाही (3 महीने) ब्याज: ₹61,500
  • मासिक औसत इनकम: करीब ₹20,500

यानी एक बार निवेश करके हर महीने निश्चित आय का इंतजाम किया जा सकता है।

निवेश और ब्याज का पूरा गणित

इस योजना में न्यूनतम ₹1000 से खाता खोला जा सकता है। ब्याज हर तीन महीने में दिया जाता है। ब्याज की तारीखें

  • 1 अप्रैल
  • 1 जुलाई
  • 1 अक्टूबर
  • 1 जनवरी

यह राशि सीधे पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में जमा होती है।

  5 साल की मैच्योरिटी, आगे बढ़ाने का विकल्प

इस योजना की अवधि 5 साल है। जरूरत पड़ने पर समय से पहले खाता बंद किया जा सकता है (पेनल्टी लागू) मैच्योरिटी के बाद 3-3 साल के लिए एक्सटेंड करने का विकल्प है।

 अगर ब्याज नहीं निकालें तो कितना मिलेगा?

यदि निवेशक हर 3 महीने में मिलने वाला ब्याज नहीं निकालता है, तो 5 साल में कुल रकम लगभग ₹42 लाख तक पहुंच सकती है। हालांकि इस योजना में ब्याज पर कम्पाउंड इंटरेस्ट लागू नहीं होता, इसलिए यह आंकड़ा अनुमानित कैलकुलेशन के आधार पर समझा जाता है।

टैक्स में भी राहत

इस योजना में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक की छूट मिलती है। इससे टैक्स योग्य आय कम हो सकती है।

कौन खोल सकता है खाता?

  • 60 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिक
  • 55–60 साल के VRS लेने वाले व्यक्ति
  • 50–60 साल के रिटायर्ड डिफेंस कर्मचारी (निर्धारित शर्तों के साथ)

महत्वपूर्ण बात

यह योजना सुरक्षित और स्थिर आय का विकल्प देती है, लेकिन निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह लेना जरूरी है।

 

संबंधित सामग्री

किसान विकास पत्र में निवेश से संवरेगा भविष्य, 1 लाख रुपये 9 साल 7 महीने में होंगे दोगुने

किसान विकास पत्र में निवेश से संवरेगा भविष्य, 1 लाख रुपये 9 साल 7 महीने में होंगे दोगुने

अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी सरकारी बचत योजना में लगाना चाहते हैं, जहां बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम न हो और एक निश्चित अवधि के बाद रकम दोगुनी हो जाए, तो किसान विकास पत्र (KVP) एक विकल्प

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026