हादसा

बहन से विवाद के बाद 15 वर्षीय किशोरी ने बूढ़ी गंडक में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF

समस्तीपुर जिले के बिरौली स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल से एक 15 वर्षीय किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

By : Rani Thakur
बहन से विवाद के बाद 15 वर्षीय किशोरी ने बूढ़ी गंडक में लगाई छलांग, तलाश में जुटी SDRF

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
अफरोज आलम/समस्तीपुर:
समस्तीपुर जिले के बिरौली स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल से एक 15 वर्षीय किशोरी ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लापता किशोरी की पहचान कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के चकहाजी गांव निवासी सुरेश महतो की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर ज्योति का अपनी बहन से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर रोते हुए बिरौली पुल पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, उन्होंने किशोरी को नदी में कूदते देखा और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने किशोरी को बचाने का प्रयास किया। 

नदी में मछली पकड़ रहे एक व्यक्ति ने भी उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धार के कारण वह बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी की तलाश के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया है। नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है, हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।