ऑपरेशन नार्कोस 

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

By : Rani Thakur
ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अभिषेक राज/गया जी:
ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 8 लाख 87 हजार 450 रुपये बताई गई है। मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।

रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी, अपराध आसूचना शाखा गया तथा राजकीय रेल थाना गया के थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देश में 16 सितंबर की रात स्टेशन क्षेत्र में संयुक्त गश्ती और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी संख्या 22811 अप तेजस राजधानी एक्सप्रेस के गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर करीब 22:20 बजे पहुंचने पर कोच संख्या-9 में बर्थ-21 पर बैठे यात्री से पूछताछ की गई।

यात्री ने अपना नाम मनोज कुमार वर्णवाल (47 वर्ष), निवासी कैमाशिकोह, पटना सिटी, जिला पटना बताया। उसके झोला, हैंड बैग और ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 17 पैकेट गांजा, कुल वजन 17.749 किलो (टेप सहित), बरामद हुआ। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड और यात्रा टिकट भी मिला।

वरीय अधिकारी की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गांजा व अन्य सामान के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना गया को सौंप दिया गया।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगी सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगी सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।