खुलासा

कंधे पर कुरकुरे-नमकीन का थैला, पुलिस ने चेक किया तो उड़ गए होश, नीचे छिपाकर रखी थी...

कंधे पर कुरकुरे और नमकीन से भरा दिख रहा थैला लेकर जा रहे युवक को जब उत्पाद विभाग की टीम ने सोहजाना के पास रोका और तलाशी ली तो पुलिस भी हैरान रह गई।<br/><br/>

By : Rani Thakur
कंधे पर कुरकुरे-नमकीन का थैला, पुलिस ने चेक किया तो उड़ गए होश, नीचे छिपाकर रखी थी...

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पुरुषोत्तम कुमार/जमुई:
कंधे पर कुरकुरे और नमकीन से भरा दिख रहा थैला लेकर जा रहे युवक को जब उत्पाद विभाग की टीम ने सोहजाना के पास रोका और तलाशी ली तो पुलिस भी हैरान रह गई। थैले के ऊपर कुरकुरे और नमकीन के पैकेट रखे थे, जबकि उनके नीचे अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। पूछताछ में युवक ने बेधड़क खुद ही बताया कि थैले में शराब है। तलाशी के बाद पुलिस ने उसके पास से 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब के खिलाफ उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना के पास पिपराडीह निवासी पवन केसरी के पुत्र बिट्टू केसरी को पकड़ा गया। वह पैदल कंधे पर थैला लेकर जा रहा था। टीम ने जब थैले की जांच की तो उसमें 15 लीटर अंग्रेजी शराब मिली।

इसके अलावा उत्पाद विभाग की दूसरी टीम ने बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास एक ऑटो और बाइक की जांच की। इस दौरान तीन तस्करों को 54 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बेगूसराय जिले के नीमा चंद्रपुरा निवासी रंजीत मिस्त्री के पुत्र सुभाष कुमार, लखीसराय जिले के कटेहर सूर्यगढ़ा निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र रंजीत यादव और बड़ी दुर्गा स्थान निवासी शंकर शाह के पुत्र मिथलेश कुमार शामिल हैं।

दोनों कार्रवाई में कुल 69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी में इस्तेमाल एक ऑटो और एक बाइक भी जब्त की है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। उत्पाद विभाग की कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मचा है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।