बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, सरकार जल्द करेगी स्पेशल सेल का गठन

राजस्व, विधि विभाग और धार्मिक न्यास की बैठक में बड़ा फैसला। लाखों एकड़ जमीन को बचाने के लिए बहुत जल्द स्पेशल सेल बनेगा, जो स्पेशल ड्राइव चलाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराएगा।

By Anshuman Parashar
बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन से हटेगा अवैध कब्जा, सरकार जल्द करेगी स्पेशल सेल का गठन

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार में मठ और मंदिरों की लाखों एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सरकार ने कमर कस ली है. इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, विधि विभाग और बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक में राज्य भर में मठ-मंदिरों की जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को जल्द से जल्द हटाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.

स्पेशल सेल का होगा गठन, स्पेशल ड्राइव चलाकर खाली कराई जाएगी जमीन

बैठक के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मठ-मंदिरों की लाखों एकड़ जमीन को कैसे सुरक्षित और संरक्षित रखा जाए. इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार एक 'स्पेशल सेल' का गठन करने जा रही है. यह सेल एक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) चलाकर चिन्हित की गई जमीनों को भू-माफियाओं और अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराएगा.

भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा, तैयार होगी जमीनों की लिस्ट

इस बड़े फैसले के बाद अब जिला स्तर पर मठ-मंदिरों की जमीनों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा. इस संयुक्त कदम से न सिर्फ धार्मिक संपत्तियों की रक्षा होगी, बल्कि अवैध रूप से जमीनों की खरीद-बिक्री करने वाले भू-माफियाओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा.

संबंधित सामग्री

Bihar News: बिहार में भूमिहीनों को मिलेगी जमीन, सरकार की बड़ी तैयारी 

Bihar News: बिहार में भूमिहीनों को मिलेगी जमीन, सरकार की बड़ी तैयारी 

बिहार में भूमि विवाद को कम करने और भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी की है।

बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, राजस्व विभाग में 10 और अधिकारी नपे

बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, राजस्व विभाग में 10 और अधिकारी नपे

भ्रष्टाचार पर मंत्री दिलीप जायसवाल का महा-एक्शन। रिश्वतखोरी और दाखिल-खारिज में गड़बड़ी पर 10 और अफसरों पर गिरी गाज। एक महीने में 60 कर्मचारियों पर हो चुकी है कार्रवाई।

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने पर बोले मंत्री, कहा-बिहार में करीब 12 वर्षों बाद...

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने पर बोले मंत्री, कहा-बिहार में करीब 12 वर्षों बाद...

नई रैयती भूमि खरीद नीति को मंजूरी मिलने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में करीब 12 वर्षों बाद जमीन के सरकारी मूल्य यानी सर्किल रेट का पुनरीक्षण किया गया है।

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

बिहार में भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, 10 और अंचल अधिकारी नापे गए, अब तक 42 CO पर गिरी गाज

बिहार में भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का एक्शन, 10 और अंचल अधिकारी नापे गए, अब तक 42 CO पर गिरी गाज

बिहार के भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल के हंटर से 10 और CO नापे गए। अब तक कुल 42 अंचल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और लापरवाही में गाज गिरी है। CO अंजलि कुमारी को बर्खास्त करने की अनुशंसा हुई है।