हादसा 

Bihar News: गंगा में नाव पलटने से 6 मजदूर लापता, SDRF कर रही रेस्क्यू 

भागलपुर के नवगछिया में गंगा नदी में मजदूरों से भरी एक नाव पलट 6 मजदूर लापता हो गए। जबकि 6 ने तैरकर अपनी जान बचाई। Bihar

By : Rani Thakur
Bihar News: गंगा में नाव पलटने से 6 मजदूर लापता, SDRF कर रही रेस्क्यू 

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में बुधवार, 26 अगस्त को एक बड़ा नाव हादसा हो गया। उफनती गंगा के तेज बहाव के बीच तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए चल रहे बाढ़ संघर्षात्मक (फ्लड फाइटिंग) कार्य में लगी संवेदक की नाव अचानक अनियंत्रित होकर बीच धारा में पलट गई।

नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राघोपुर पंचायत बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल का पैतृक गांव भी है। पिछले कई दिनों से काजीकोरैया-राघोपुर जमींदारी बांध पर गंगा की मुख्य धारा का भारी दबाव बना हुआ है। तटबंध को टूटने व कटाव से बचाने के लिए जल संसाधन विभाग के निर्देश पर संवेदक द्वारा बड़े पैमाने पर फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया जा रहा है।

इसी कार्य के तहत भागलपुर ज‍िले के विभिन्न क्षेत्रों से आए मजदूरों व निर्माण सामग्री को नाव के जरिए नदी पार ले जाया जा रहा था, तभी तेज धार में नाव का संतुलन बिगड़ गया।

जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे। नाव पलटने के तुरंत बाद कई मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, जिनमें से 12 मजदूर तैरकर सुरक्षित घाट पर पहुंच गए। शेष 6 मजदूरों के नदी की तेज धार में बह जाने या लापता होने की आशंका है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मोटरबोट व लाइफ जैकेट के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद से गंगा की तेज लहरों में लापता मजदूरों की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राघोपुर में बाढ़ और कटाव से बचाव के लिए संवेदक राजकुमार सिंह द्वारा फ्लड फाइटिंग (कटावरोधी कार्य) कराया जा रहा था। इसी कार्य के सिलसिले में मजदूरों को नाव से ले जाया जा रहा था। गंगा की तेज धारा में डूबी इस नाव पर घोघा, इस्माइलपुर और परबत्ता सहित आसपास के कई क्षेत्रों के मजदूर सवार थे।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, नाव के अचानक पलटने के कारण कुछ मजदूरों के नाव के भारी ढांचे के नीचे दब जाने की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण भी राहत एवं बचाव कार्य में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

हालांकि, लापता मजदूरों की वास्तविक संख्या और हताहतों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति और बचाव अभियान की सीधी निगरानी कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।