शव बरामद 

Bihar News: घर से लापता थी बच्ची, 12 घंटे बाद संदिग्ध अवस्था में मिला शव 

जमुई शहर के नीमारंग मोहल्ला स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के परिसर में शनिवार की सुबह करीब मो. इकबाल की पुत्री सहाना खातून (7) का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। 

By : Rani Thakur
Bihar News: घर से लापता थी बच्ची, 12 घंटे बाद संदिग्ध अवस्था में मिला शव 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पुरुषोत्तम कुमार/जमुई:
जमुई शहर के नीमारंग मोहल्ला स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के परिसर में शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे मो. इकबाल की 07 वर्षीय पुत्री सहाना खातून का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। बच्ची शुक्रवार की शाम से ही गायब थी बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग अलग-अलग चर्चाएं करने लगे। 

बच्ची के शव को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी। मामले को लेकर पीड़ित पिता व अन्य परिजन ने बच्ची को गलत नियत से अगवा करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एसपी विश्वजीत दयाल स्वयं टाउन थानाअध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाने का आदेश एसपी द्वारा दिया गया है। साथ ही एसपी द्वारा घटनास्थल पर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई है और आरोपितों पर संख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है। 

पीड़ित पिता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम बच्ची घर के पास एक दुकान से कुछ सामान लाने गई थी, लेकिन काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात भर सभी परिवार इधर- उधर बच्ची को ढूंढते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। शनिवार की सुबह जी पार्क ट्रेलर मोहम्मद सफीक के अर्धनिर्मित मकान परिसर में बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया जिससे ऐसा प्रतीत होता है की बच्ची के साथ गलत हरकत कर उसकी हत्या कर दी गई है। 

उसके गले पर भी निशान हैं। उन्होंने बच्ची को गलत नीयत से ही अगवा करने और उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपित की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है और बच्ची की मौत की स्पष्ट पुष्टि भी नहीं हो पाई है। पुलिस और एफएसएल की टीम के जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सच्चाई का पता चल पाएगा। 

इस संबंध में एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि निमारंग में संदिग्ध अवस्था में बच्ची का शव बरामद किया गया है। पुलिस घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। अनुसंधान और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के कारण की सच्चाई का पता चल सकेगा। आरोपित किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे, जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।