लूटकांड

रोहतास के बिक्रमगंज तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड़ में अपराधियों ने आभूषण दुकान से दिनदहाड़े की लाखों के जेवरात की लूट

पांच की संख्या में दो बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद अपराधी

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
रोहतास के बिक्रमगंज तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड़ में अपराधियों ने आभूषण दुकान से दिनदहाड़े की लाखों के जेवरात की लूट

विकास कुमार/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क: रोहतास जिले के बिक्रमगंज तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड़ में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए कई लाख रुपये के गहनों की लूट पाट की वारदात को अंजाम दिया.

यह वारदात बिक्रमगंज थाने के तेंदुनी चौक के आरा रोड पर स्थित एक 'हीरा आभूषण भंडार' में हुई है. दुकान ऑनर प्रदीप कुमार ने घटना से जुड़ी आपबीती बताते हुए कहा कि पांच की संख्या में दो बाइक पर सवार होकर आए पांच हथियारबंद अपराधी दुकान में घुस अपराधियों ने हथियार दिखाकर दहशत फैलाते हुए मात्र कुछ ही मिनटों के भीतर कई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेट कर फरार हो गए.

व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े हुई इस डकैती से बिक्रमगंज के स्थानीय व्यवसायियों और पूरे क्षेत्र में  दहशत और आक्रोश का माहौल बना है.

इसकी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते  बिक्रमगंज थाना की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान में जुड़े है.

लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. इस संबंध में सीडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में सरयू राय के प्रदर्शन से पहले ही मानगो की मेयर सुधा गुप्ता के समर्थकों ने विधायक से पूछे कई सवाल

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा