न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में रामविलास पासवान, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार जैसे लोग जिन्होंने बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उनके नाम पर अगर किसी जगह का नाम रखा जाए और प्रतिमा लगती है तो यह होना चाहिए।
चिराग पासवान ने शराबबंदी कानून पर सरकार को 20000 करोड़ के नुकसान के बावजूद बिहार में शराबबंदी कानून लागू किए जाने के मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिस तरीके से नुकसान हो रहा है यह सही है लेकिन यह सामाजिक मुद्दा है। हम शराबबंदी के सामाजिक मुद्दे के साथ खड़े हैं खड़े रहेंगे।
सरकार को दूसरे स्तर से इन नुकसान की भरपाई करने के लिए सोचना चाहिए। बजट बढ़ाना चाहिए। हमारा जो विभाग है फूड प्रोसेसिंग का हम उसमें भी गया जी से लेकर हाजीपुर तक कई काम करने जा रहे हैं और हम अपने विभाग का भी बजट बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे।
वैशाली में पुल का लांचर गिरने पर कहा की निश्चित तौर पर यह चिंता की बातें सरकार को देखना चाहिए और हमें लगता है कि अगर कहीं काम हो रहा है तो सेफ्टी प्रक्रिया को भी ध्यान देना चाहिए। और ऐसी कोई पूल है जो पुराने हैं तो तत्काल सरकार को उसकी जांच भी करनी चाहिए। नीतीश कुमार के नाम पर बख्तियारपुर का नाम नीतीश पुरम रखे जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल ऐसे लोगों के नाम पर रखा ही जाना चाहिए।
उन्होंने सीधी तौर पर इन बातों का समर्थन कर दिया और कहा कि हमने हमारी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से रामविलास पासवान जी की प्रतिमा लगाए जाने की मांग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की है।