Bihar Flood

तिलकामांझी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा बाढ़ का पानी, छात्रावास छोड़ने को मजबूर छात्राएं

भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तिलकामांझी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

By : Rani Thakur
तिलकामांझी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा बाढ़ का पानी, छात्रावास छोड़ने को मजबूर छात्राएं

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शम्भू भगत/भागलपुर:
भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तिलकामांझी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पानी घुसने के बाद छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है और अब छात्राएं हॉस्टल खाली कर अपने-अपने घर लौट रही हैं।

छात्राओं का कहना है कि बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद ही वे दोबारा छात्रावास लौटेंगी। छात्रावास खाली होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होगी। छात्राओं के मुताबिक बाढ़ की वजह से पठन-पाठन पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई है।

लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर के बीच विश्वविद्यालय परिसर में भी बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है। प्रशासनिक भवन और परिसर की सड़कों के बाद अब गर्ल्स हॉस्टल में पानी पहुंचने से छात्राओं के सामने सुरक्षित रहने और पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।