गुमशुदगी

स्कूल में फॉर्म भरने की बात कहकर निकलीं चार छात्राएं लापता, जांच में जुटी पुलिस 

गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में चार नाबालिग स्कूली छात्राओं के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
स्कूल में फॉर्म भरने की बात कहकर निकलीं चार छात्राएं लापता, जांच में जुटी पुलिस 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अभिषेक राज/गया जी:
गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में चार नाबालिग स्कूली छात्राओं के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। चारों छात्राएं बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने वजीरगंज थाने पहुंचकर पुलिस से छात्राओं की बरामदगी की गुहार लगाई।

मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा पंचायत अंतर्गत बिहियाइन गांव का है। बताया जा रहा है कि चारों छात्राएं रोज की तरह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं। परिजनों के अनुसार, छात्राओं के स्कूल में फॉर्म भरने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद से चारों का कोई पता नहीं चल पाया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने सकरदास नवादा स्थित उच्च विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों से भी छात्राओं के संबंध में जानकारी ली। पुलिस स्कूल आने-जाने और छात्राओं से जुड़ी अन्य जानकारी जुटा रही है।

वजीरगंज डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि चारों छात्राओं की खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्राएं एक साथ निकली थीं और पुलिस उनकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही सभी को बरामद कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।