गुड न्यूज

छात्रों के लिए बिहार बोर्ड की ऐतिहासिक पहल, शुरू हुई 'विद्या साथी' योजना

नालंदा समेत पूरे सूबे के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। 

By : Rani Thakur
छात्रों के लिए बिहार बोर्ड की ऐतिहासिक पहल,  शुरू हुई 'विद्या साथी' योजना

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
नालंदा समेत पूरे सूबे के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल शिक्षा का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मॉडल स्कूलों में अपनी महत्वाकांक्षी 'विद्या साथी' योजना का विधिवत आगाज कर दिया है।

अब कक्षा 9वीं से 12वीं (विज्ञान संकाय) के विद्यार्थियों को महंगी कोचिंग और भारी-भरकम ट्यूशन फीस से मुक्ति मिलेगी। इस पहल के तहत आधी रात को भी छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई से जुड़ी हर उलझन का समाधान मुफ्त में पा सकेंगे।

विद्या साथी कार्यक्रम के तहत छात्र 'फिलो ऐप' के माध्यम से 24 घंटे सातों दिन लाइव ट्यूटर से सीधे जुड़ सकेंगे। छात्र अपने कठिन प्रश्नों या अवधारणाओं की तस्वीर अपलोड कर तत्काल विषय विशेषज्ञों से वन-टू-वन लाइव मार्गदर्शन ले सकेंगे। इसके अलावा ऐप पर प्रत्येक अध्याय के विस्तृत डिजिटल नोट्स, विगत वर्षों के बोर्ड प्रश्न-पत्र और व्यापक क्वेश्चन बैंक पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध रहेंगे।

योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए बिहार के सभी 38 जिलों में जिला नोडल समन्वयकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। ये समन्वयक स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों व विद्यार्थियों को लाइव डेमो दे रहे हैं और ऐप एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस मनमोहन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जिलों में विशेष क्रियान्वयन दल गठित करने और पूरा प्रशासनिक सहयोग देने का निर्देश दिया है।

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम का पारदर्शी संचालन सीधे डीईओ की जिम्मेदारी होगी। यह सेवा छात्रों के लिए पूरी तरह निशुल्क है। अगर किसी स्तर पर शुल्क मांगने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए बोर्ड ने उच्च माध्यमिक परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार झा को केंद्रीय नोडल पदाधिकारी नामित किया है।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।