एशियाई खेल

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जापान में इन दिनों एशियाई खेलों की धूम मची हुई है. लेकिन एशियाई खेलों पर एक भीषण तूफान डुजुआन का साया मंडरा रहा है. बताया जा रहा है कि यह तूफान काफी शक्तिशाली है. फिलहाल यह जापान से 100 किमी की दूरी पर है, लेकिन इसकी रफ्तार काफी तेज है. तूफान डुजुआन जापानी शहरों टोक्यो और चिबा की ओर बढ़ रहा है. 198 किमी/घंटे की रफ्तार वाला तूफान से भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा उत्पन्न हो गया है. इस साल जापान के आसपास मंडराने वाला यह 25वां तूफान है. 

भूस्खलन का भी अलर्ट जारी

समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के मुताबिक, सोमवार सुबह तक पूर्वी जापान के कांटो-कोशिन और मध्य जापान के तोकाई इलाके में भारी बारिश शुरू हो चुकी थी। चिबा के कई शहरों में सड़कों पर पानी भरने की खबरें मिली हैं। जेएमए ने प्रीफेक्चर के कुछ हिस्सों के लिए लेवल-4 भूस्खलन अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम एजेंसी ने जापान में जो मौसमी भविष्यवाणी की है, उसके अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे तक के 24 घंटों में तोकाई इलाके में 350 मिलीमीटर तक, कांतो और इजू द्वीप समूह में 300 मिलीमीटर तक और उत्तर-पूर्वी जापान के तोहोकू इलाके में 200 मिलीमीटर बारिश होने की सम्भावना है.

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी को देखते हुए यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका असर एशियन गेम्स पर भी पड़ सकता है. बहुत खराब मौसम होने की स्थिति में लोगों को अपना यात्रा प्लान बदलने को कहा गया है. खराब मौसम को देखते हुए इक्वेस्ट्रियन खेलों की प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं. तूफान की वजह से कुछ हाईवे बंद कर दिए गये हैं. सोमवार दोपहर टोक्यो और पश्चिमी जापान को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन सेवाएं भी कुछ देर के लिए रद्द किए जाने की भी आशंका है.

यह भी पढ़ें: रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी