गुड न्यूज

लखीसराय सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा बहाल: गंभीर मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी, नहीं होना पड़ेगा रेफर

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लखीसराय सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक गहन चिकित्सा इकाई (ICU) का सफल संचालन शुरू कर दिया गया है। 

By : Rani Thakur
लखीसराय सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा बहाल: गंभीर मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी, नहीं होना पड़ेगा रेफर

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क
सरफराज आलम/लखीसराय:
लखीसराय जिले के स्वास्थ्य तंत्र में एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा लखीसराय सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक गहन चिकित्सा इकाई (ICU) का सफल संचालन शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर इस आईसीयू वार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लखीसराय सदर अस्पताल में आईसीयू और ऑपरेशन (OT) की सुविधा शुरू होना जिलावासियों के लिए बेहद गर्व और राहत की बात है। अब आपातकालीन स्थिति में गंभीर मरीजों को पटना या दूसरे बड़े शहरों के लिए रेफर नहीं होना पड़ेगा, जिससे समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

डीएम शैलेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा:

"स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन आम जनता की सुरक्षा और पारदर्शी जांच व्यवस्था के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि लखीसराय के हर नागरिक को सदर अस्पताल में ही राज्य-स्तरीय और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।"

इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक और अस्पताल प्रबंधक समेत जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को अस्पताल में मरीजों की निर्बाध देखभाल और सुविधाओं के निरंतर रखरखाव का निर्देश दिया गया है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।