ACB की लंबित प्रारंभिक जांच

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

By : Ark Sahuliyar
ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त नज़र आ रही है. स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति को प्रारंभिक जांच के नाम पर अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा जा सकता. प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए. जांच में आरोप सही मिले तो आगे की कार्रवाई हो, नहीं तो मामला समाप्त होना चाहिए. हाईकोर्ट ने ACB से लंबित प्रारंभिक जांच का पूरा आंकड़ा मांगा है.  कोर्ट ने पूछा कि कितनी जांच लंबित, किस स्तर पर है और देरी का कारण क्या है ? राज्य सरकार ने लंबित मामलों का चार्ट और आंकड़े दाखिल किए. ACB की और से कोर्ट को बताया गया कि अब तक 173 मामले लंबित हैं. कई मामलों में ASP स्तर की जांच पूरी कर ली गयी है. सरकार या कैबिनेट स्तर पर अनुमति लंबित है. 

कोर्ट ने पूछा कि जांच पूरी होने के बाद अनुमति में वर्षों का समय क्यों लग रहा है? अनुमति की प्रक्रिया भी अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रह सकती. कोर्ट ने कहा कि बनता है तो कार्रवाई हो, नहीं बनता तो जांच में वर्षों तक न रखा जाए. कोर्ट ने लंबित मामलों की स्थिति और विशिष्ट जानकारी मांग. पक्षकारों को बहस का ब्रीफ सिनॉप्सिस दाखिल करने का निर्देश दिया गया. मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को निर्धारित की है. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय और अधिवक्ता विभोर मयंक ने पक्ष रखा. मामले में एमिकस क्यूरी के रूप में अधिवक्ता ऋतु कुमार ने पक्ष रखा. वहीं हस्तक्षेपकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार और अधिवक्ता नवीन कुमार ने पक्ष रखा. मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई. 

यह भी पढ़ें- रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

संबंधित सामग्री

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.