एक्शन

पांच अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मशीनें उखाड़कर की गईं जब्त

वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ पांच अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की। 

By : Rani Thakur
पांच अवैध आरा मिलों पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मशीनें उखाड़कर की गईं जब्त

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: 
राहुल कुमार/शेरघाटी:
वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ पांच अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान आरा मिलों में लगी मशीनों को मौके से उखाड़कर जब्त कर लिया। इसके साथ ही मिल परिसर में रखी गई लकड़ियों को भी जब्त किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध आरा मिल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने रौशनगंज थाना क्षेत्र के लेम्बुआ गांव में दो अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की। टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर मिल में लगी मशीनों को हटाकर अपने कब्जे में लिया। मिल परिसर में रखी लकड़ियों की भी जांच की गई और अवैध रूप से रखी गई लकड़ी को जब्त किया गया।

इसी क्रम में टंडवा पंचायत के बिच्छखापी गांव में भी एक अवैध आरा मिल के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां भी वन विभाग की टीम ने मिल में लगी मशीन को उखाड़कर जब्त किया। इसके अलावा मिल परिसर में मौजूद लकड़ियों को भी जब्ती सूची में शामिल किया गया।

वहीं, बांकेबाजार थाना क्षेत्र में भी वन विभाग ने दो स्थानों पर कार्रवाई की। तिलैया पंचायत के डिगुरिया गांव में संचालित अवैध आरा मिल तथा फतेहपुर गांव में चल रहे आरा मिल के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों स्थानों पर टीम ने मशीनों को जब्त करने के साथ लकड़ी भी कब्जे में ली।

बताया जाता है कि वन विभाग को क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के आरा मिल संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों की जांच कर कार्रवाई की। विभाग की कार्रवाई के दौरान टीम ने आरा मिल संचालकों से संबंधित दस्तावेजों की भी जानकारी ली। वैध कागजात नहीं मिलने पर मशीनों को जब्त कर लिया गया।

फॉरेस्टर नितीकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान पांच अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान मिलों में लगी मशीनों को उखाड़कर जब्त किया गया है तथा मौके पर रखी लकड़ियों को भी कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति के आरा मिल संचालित करने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जंगल एवं वन संपदा की सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है। अवैध तरीके से लकड़ी का कारोबार करने वालों और बिना अनुमति आरा मिल संचालित करने वालों पर विभाग की नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध आरा मिल संचालकों के बीच हड़कंप की स्थिति है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।