कार्रवाई

NH-27 पर मोबाइल झपटमारी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-27 एवं आसपास के प्रमुख मार्गों पर राहगीरों से मोबाइल झपटमारी कर फरार होने वाले एक सक्रिय गिरोह का फुलपरास पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

By : Rani Thakur
NH-27 पर मोबाइल झपटमारी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शादाब अख्तर/मधुबनी:
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-27 एवं आसपास के प्रमुख मार्गों पर राहगीरों से मोबाइल झपटमारी कर फरार होने वाले एक सक्रिय गिरोह का फुलपरास पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए 10 एंड्रॉयड स्मार्टफोन तथा वारदात में प्रयुक्त तीन हाई-स्पीड मोटरसाइकिलें, जिनमें एक KTM बाइक भी शामिल है, बरामद की गई हैं। 

बताया गया कि यह कार्रवाई झंझारपुर एसडीपीओ सह फुलपरास अनुमंडल के अतिरिक्त प्रभार में तैनात सुबोध कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भटवारी दुर्गा मंदिर के समीप कुछ अपराधी लूटे गए मोबाइल की खरीद-बिक्री की डीलिंग के लिए जुटने वाले हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों एवं उनके ठिकानों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भटवारी निवासी दिपेश कुमार, कोंगड़िया टोल निवासी प्रयंत कुमार, एकडारा निवासी मो. मुस्तकीम उर्फ मो. आशिक, बाढ़ाकुमार निवासी मो. अमानुल्लाह उर्फ मुंशी तथा कलापट्टी चौक स्थित मोबाइल दुकान संचालक अमित कुमार उर्फ अभय रंजन के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि अमित कुमार उर्फ अभय रंजन कथित रूप से झपटमारी गिरोह से लूटे गए मोबाइल फोन खरीदता था। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।