पहल

सहरसा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, त्वरित निष्पादन पर दिया गया जोर

जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

By : Rani Thakur
सहरसा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, त्वरित निष्पादन पर दिया गया जोर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
इन्द्रदेव/सहरसा:
जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, DLSA के प्रभारी सचिव कुदुस अंसारी सहित न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों के त्वरित एवं आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन पर जोर दिया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एक अच्छी पहल है। पिछले लोक अदालत में करीब 400 से 500 मामलों का निष्पादन किया गया था। इस बार भी अधिक से अधिक मामलों के निपटारे का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर लोगों को नोटिस उपलब्ध कराए गए हैं। करीब 10 हजार से अधिक लोगों तक नोटिस पहुंचाया गया है, ताकि वे लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का समाधान करा सकें।

DLSA के प्रभारी सचिव कुदुस अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 17 बेंचों का गठन किया गया है। इनमें दो बेंच ट्रैफिक से संबंधित मामलों के लिए तथा तीन बेंच FTC भवन में बनाए गए हैं। विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए संबंधित पक्षकारों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत लंबी कानूनी प्रक्रिया से लोगों को राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम है। आपसी सहमति और सुलह-समझौते से मामलों के निपटारे से पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।