न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल एनआईए (NIA) की टीम ने एक बार फिर पटना में छापेमारी की है। चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में NIA की टीम छापेमारी कर रही है। मौके पर स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस के साथ STF की टीम भी मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम पिछले तीन दिनों के अंदर दूसरी बार इस इलाके में छापेमारी करने पहुंची है। टीम अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 1206 और 609 में छापेमारी कर रही है। दोनों फ्लैट संदीप के नाम पर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और STF के जवान भी मौके पर तैनात हैं।
तीन दिन में दूसरी बार NIA की कार्रवाई
चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की इस कार्रवाई को लेकर आसपास के क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि एजेंसी की टीम इससे पहले भी यहां कार्रवाई कर चुकी है. अब तीन दिन के भीतर दूसरी बार टीम के पहुंचने से मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, फिलहाल NIA की ओर से छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. टीम किस मामले को लेकर फ्लैट में पहुंची है और तलाशी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
NIA के साथ STF और स्थानीय पुलिस भी मौजूद
छापेमारी के दौरान NIA की टीम के साथ चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस और STF की टीम भी मौके पर मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। NIA की टीम फ्लैट के अंदर तलाशी और जांच की कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि एजेंसी किस मामले में जांच कर रही है और छापेमारी में क्या अहम सुराग या सामान मिला है। पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट में चल रही NIA की इस कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।