Bihar Flood

बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। 

By : Rani Thakur
बिहार बाढ़: जरुरतमंदों की मदद के लिए नितिन नवीन ने उठाया बड़ा कदम, दान किया तीन महीने का वेतन 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। साथ ही राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई, केंद्र के सहयोग और अपने व्यक्तिगत अंशदान का उल्लेख भी उन्होंने किया। नितिन नवीन ने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता, राहत शिविरों और फसल क्षति के आकलन के जरिए हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है तथा सरकार इस संकट में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राज्य में हालात पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और सरकार प्रभावित लोगों तक समय पर राहत व आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। संकट की इस घड़ी में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, एक राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने अपने तीन महीने के वेतन की राशि 6.35 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की ओर से बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 7,000 रुपए प्रति परिवार के हिसाब से कुल 550 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों, कम्युनिटी किचन, चिकित्सा सुविधाओं और पशुओं के लिए चारे की उचित व्यवस्था की गई है। बचाव कार्यों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। किसानों की फसल क्षति का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।

केंद्र सरकार के सहयोग का उल्लेख करते हुए नितिन नवीन ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि वे सभी बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता से खड़े हैं।
 

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।