अशोकधाम भगदड़ कांड

लखीसराय में गर्जे प्रशांत किशोर: अशोकधाम हादसे पर सरकार को घेरा, कहा— &quot4 लाख में इंसान की कीमत तय करना शर्मनाक!&quot

अशोकधाम मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद 'जन सुराज' के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ितों का दर्द बांटने लखीसराय पहुंचे। 

By : Rani Thakur
लखीसराय में गर्जे प्रशांत किशोर: अशोकधाम हादसे पर सरकार को घेरा, कहा— &quot4 लाख में इंसान की कीमत तय करना शर्मनाक!&quot

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
सरफराज आलम / लखीसराय:
अशोकधाम मंदिर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद 'जन सुराज' के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ितों का दर्द बांटने लखीसराय पहुंचे। अत्यंत हृदयविदारक हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात कर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना। घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक व्याप्त कुव्यवस्था पर प्रशांत किशोर जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर जमकर बरसे।

प्रशासनिक नाकामी पर तीखा हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण अशोक धाम में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

मुआवजे की नीति पर सवाल

"हर बार हादसा होता है और सरकार मात्र 4 लाख का मुआवजा देकर अपनी पीठ थपथपा लेती है। क्या इंसान की जान की कीमत बस इतनी ही है?"

उच्च स्तरीय जांच की मांग

उन्होंने घटना की पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही।

सदर अस्पताल की अव्यवस्था पर नाराजगी

लखीसराय सदर अस्पताल और पूरे स्वास्थ्य तंत्र की बदहाली को देखकर उन्होंने कहा कि "बिहार में पूरा सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है।" 
"सम्राट सरकार को यह सोचना चाहिए कि हर साल ऐसी घटनाएं क्यों दोहराई जाती हैं? मुआवजा देना समस्या का समाधान नहीं है। सरकार को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी, क्योंकि लापरवाही से गई जानों का हिसाब देना ही पड़ेगा।"

अस्पतालों में पहुंचे PK,जाना घायलों का हाल

प्रशांत किशोर ने लखीसराय के विभिन्न निजी अस्पतालों और सदर अस्पताल का दौरा कर भर्ती घायलों का हाल-चाल लिया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की।
पीड़ित परिवारों से मिलते हुए उन्होंने ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन घड़ी में वे और उनका पूरा संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।