लूट

समस्तीपुर: शराब लदी कार पलटी, पुलिस के पहुंचने से पहले बोतलें लूटने की मची होड़

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में शराब लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। 

By : Rani Thakur
समस्तीपुर: शराब लदी कार पलटी, पुलिस के पहुंचने से पहले बोतलें लूटने की मची होड़

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अफरोज आलम/समस्तीपुर:
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में शराब लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा नेशनल हाईवे-28 स्थित पगड़ा चौक की है। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि कार बरौनी की ओर से आ रही थी। चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के कुछ देर बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। 

कार से शराब की गंध आने पर वहां मौजूद लोगों को पता चला कि वाहन में शराब लदी हुई है। इसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग कार के पास जुट गए और शराब की बोतलें निकालकर ले जाने लगे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 25-30 लोग दुर्घटनाग्रस्त कार से शराब की फ्रूटी पैक बोतलें निकालते दिखाई दे रहे हैं। 

कोई दोनों हाथों में बोतलें लेकर भाग रहा है तो कोई गमछे में बोतलें भरकर ले जाता नजर आ रहा है। कुछ लोग कीचड़ में फिसलकर गिरते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग दोबारा कार तक पहुंचकर बोतलें निकालते रहे।

बताया जाता है कि सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब वहां मौजूद युवक से कार में सामान के बारे में पूछा तो उसने कार में शराब होने की बात बताई। इसके बाद आसपास मौजूद अन्य लोग भी कार की ओर दौड़ पड़े और शराब की बोतलें निकालने लगे। 

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस कार के चालक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।