अलग अंदाज

बाढ़ में वायरल हुईं शाहकुंड की सीओ, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचा रहीं राहत, लोग बोले ट्रैक्टर वाली मैडम

भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। गांव की सड़कें पानी में डूब गई हैं। 

By : Rani Thakur
बाढ़ में वायरल हुईं शाहकुंड की सीओ, ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचा रहीं राहत, लोग बोले ट्रैक्टर वाली मैडम

हर्षा कोमल, अंचलाधिकारी, शाहकुंड, भागलपुर

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शम्भू भगत/भागलपुर:
भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। गांव की सड़कें पानी में डूब गई हैं। घरों में बाढ़ का पानी घुसा है और कई इलाकों तक पहुंचना भी आसान नहीं है। लेकिन इन मुश्किल हालातों के बीच शाहकुंड की अंचलाधिकारी हर्षा कोमल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अधिकारी न तो सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित हैं और न ही दफ्तर में बैठकर हालात का जायजा ले रही हैं। बल्कि खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंच रही हैं।

ट्रैक्टर पर सूखा राशन लोड है और आगे-आगे बाढ़ का पानी लेकिन हर्षा कोमल का हौसला कम नहीं हो रहा। जहां सड़क डूब गई वहां ट्रैक्टर से पहुंचीं और जहां पानी ज्यादा मिला वहां खुद पानी में उतरकर लोगों तक राहत पहुंचाई।

शाहकुंड की दर्जनों पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में अंचलाधिकारी की यह जमीनी सक्रियता ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। राहत सामग्री लेकर जैसे ही गांव में ट्रैक्टर पहुंचता है लोग दूर से ही आवाज लगाने लगते हैं ट्रैक्टर वाली मैडम आ गईं। बाढ़ की त्रासदी के बीच अधिकारी का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोगों के बीच उनकी खूब चर्चा हो रही है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।