पर्यटन स्थल

सासाराम का स्वर्ग: कैमूर की पहाड़ियों में गूंज रहा तुतला भवानी झरने का कल-कल, उमड़ी पर्यटकों की भीड़

सासाराम के तुतला भवानी देवी स्थान के पास स्थित वॉटरफॉल इन दोनों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 

By : Admin
सासाराम का स्वर्ग: कैमूर की पहाड़ियों में गूंज रहा तुतला भवानी झरने का कल-कल, उमड़ी पर्यटकों की भीड़

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम:
सासाराम के तुतला भवानी देवी स्थान के पास स्थित वॉटरफॉल इन दोनों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मानसून में ये इलाका पूरी तरह से स्वर्ग में तब्दील हो गया है और पहाड़ों से गिरता कलकल झरना लोगों का मन मोह रहा है। 

साथ ही झरना के बगल में तुतला भवानी का देवी स्थान भी है। जहां दूर-दूर से लोग पूजा अर्चना करने भी पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि यहां जो देवी है, उसके बारे में किदवंती है कि जो भी भक्त हैं, जो यहां पहुंचते हैं, उसकी मनोकामना सिद्ध हो जाती है। 

लगभग 900 साल पहले 19 अप्रैल 1158 को इलाके के खरवार राजा प्रताप धवल देव ने इस देवी का प्राण प्रतिष्ठा किया था। आज इस मानसून में यह इलाका काफी रमनिक हो गया है। लगभग 800 फीट ऊपर से गिरने वाला यह जलप्रपात पर्यटकों को भी अपने योर आकर्षित करती है। 

लोग यहां पूजा अर्चना भी करते हैं, साथ ही झरना का भी आनंद ले रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर कैमूर पहाड़ी पर यह तुतला भवानी वॉटरफॉल स्थित है। जहां काफी लोग पहुंच रहे हैं। यह इलाका इस बरसात में बहुत सुंदर दिख रहा है। 

यहां जो भी लोग आ रहे हैं। वह एक तरफ जहां तुतला भवानी देवी की पूजा आराधना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कल-कल गिरते झरना का भी आनंद ले रहे हैं। वन विभाग के द्वारा यहां बनाया गया झूला पुल भी काफी आकर्षक है। 


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।