विरोध 

TRE-4 एग्जाम में बदलाव की मांग पर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, चली वॉटर कैनन

बिहार में छात्र अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में डाक बंगला चौराहा पहुंचे, जहां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

By : Rani Thakur
TRE-4 एग्जाम में बदलाव की मांग पर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, चली वॉटर कैनन

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
बिहार में छात्रों का आंदोलन एक बार फिर उग्र होता नजर आ रहा है। अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र डाक बंगला चौराहा पहुंचे, जहां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बावजूद छात्रों का आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है। छात्र लगातार डाक बंगला चौराहा पर डटे हुए हैं। और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

छात्रों का कहना है कि वे वॉटर कैनन की बौछार से डरने वाले नहीं हैं और न ही लाठियों से पीछे हटेंगे। छात्रों का साफ कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना उनका अधिकार है।

छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल डाक बंगला चौराहा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।