खुशखबरी!

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए गुड न्यूज! 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 

By : Rani Thakur
वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए गुड न्यूज! 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शिक्षक और कर्मियों के भुगतान के लिए अनुदानित विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को कुल 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है।

इस उद्देश्य से जारी हुई राशि

जारी अनुदान का उद्देश्य संबंधित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के भुगतान में सहायता देना है। लंबे समय से वित्तीय संसाधनों को लेकर संस्थानों के सामने आने वाली चुनौतियों के बीच इस राशि को महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मियों एवं संस्थानों के हित में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। 

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।