संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार युवक की पहचान शशि कुमार चंद्रवंशी, पिता बबलू राम के रूप में हुई है.
इस संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेमरटांड क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से शशि कुमार चंद्रवंशी को 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता