अहमदाबाद में टेकऑफ के चंद मिनटों के बाद एअर इंडिया का विमान दुर्घटना के शिकार हो गया।  एयर इंडिया विमान के पायलट ने अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को ‘मेडे’ (Mayday) कॉल दी थी। हालांकि इसके बाद एटीसी की ओर से किए गए कॉल्स का विमान की ओर से कोई जवाब नहीं आया। यह जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय  की ओर से दी गई है। 

विमान में सवार 242 यात्री सवार थे
करीब दोपहर 2 बजे, लंदन जा रहा एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान को लेकर गंभीर आशंका जताई जा रही है।

डीजीसीए के मुताबिक, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव है और वे एक एलटीसी (लाइन ट्रेनिंग कैप्टन) थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट के रूप में मौजूद थे। जिनके पास 1100 घंटे का अनुभव था।

टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने 'मेडे' कॉल दी
एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे (यूटीसी 08:09) उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने 'मेडे' कॉल दी, लेकिन इसके बाद एटीसी की ओर से किए गए किसी भी कॉल का जवाब विमान की ओर से नहीं मिला। डीजीसीए ने बताया कि विमान रनवे 23 से टेकऑफ के तुरंत बाद हवाई अड्डे की सीमा से बाहर जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल से काले धुएं के भारी गुबार उठते देखे गए। बोइंग विमान को तेजी से ऊंचाई खोते हुए देखा गया और वह मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

डीजीसीए के बयान में कहा गया, 12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (विमान नंबर VT-ANB), जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।

भारत ने की यूएई पर हुए ईरान के हमले की कड़ी निंदा
इजरायल ने लेबनान पर हमला कर हिजबुल्लाह चीफ के भतीजे को मारा
हसनपुर में ग्राम प्रधान के बेटे की गोली लगने से मौत
अबूधाबी में फंसे संत अयोध्या लौटे, भव्य स्वागत
अमृतसर में BSF ने बरामद किया हेरोइन और एक ड्रोन
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब
मिडिल ईस्ट तनाव से कोलतार की कीमतों में उछाल, निर्माण कार्य प्रभावित
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

मकर