नई दिल्ली। ईरान की ओर से हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के महत्वपूर्ण फुजैरा तेल औद्योगिक क्षेत्र पर हमले की भारत ने निंदा की है। इस हमले में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस हमले की हो रही निंदा का समर्थन करते हुए अस्वीकार्य बताया। इसके साथ ही नागरिक ठिकानों पर तत्कल हमले बंद करने की अपील की।

पीएम मोदी का सख्त रुख, कूटनीति पर जोर

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन हमलों को अस्वीकार्य बताया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, हम संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है। प्रधानमंत्री ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्रालय ने की हिंसा बंद करने की अपील

 

वहीं, विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह के हमले और नागरिकों को नुकसान पहुंचाना अस्वीकार्य है और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता चाहता है और इसके लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है। भारत ने यह भी अपील की है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना रुकावट व्यापार और आवाजाही जारी रहनी चाहिए। भारत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही है।

भारत ने की यूएई पर हुए ईरान के हमले की कड़ी निंदा
इजरायल ने लेबनान पर हमला कर हिजबुल्लाह चीफ के भतीजे को मारा
हसनपुर में ग्राम प्रधान के बेटे की गोली लगने से मौत
अबूधाबी में फंसे संत अयोध्या लौटे, भव्य स्वागत
अमृतसर में BSF ने बरामद किया हेरोइन और एक ड्रोन
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब
मिडिल ईस्ट तनाव से कोलतार की कीमतों में उछाल, निर्माण कार्य प्रभावित
UGC के नए नियमों के खिलाफ दायर याचिका पर SC ने केंद्र सरकार, यूजीसी सहित अन्य से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

मकर